dipawali
✕

मायावती नहीं करेंगी भाजपा से गठजोड़

Updated: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 (17:35 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में इस समय जनसभा का दौर जारी है, जिसके चलते मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कानपुर के शिवराजपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा के संबोधन के दौरान विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जितना आप हमारे प्रत्याशियों को मजबूत करेंगे उतना ही हमारी पार्टी मजबूत होगी।
मायावती यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि अगर बसपा बहुमत पाने में असफल होती है तो विपक्ष में बैठेगी, लेकिन भाजपा से किसी भी तरह से ना तो गठबंधन करेगी और ना ही करने के बारे में सोच रही है। सोशल मीडिया पर जो गठबंधन की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वह सब गलत हैं। यह विरोधियों की चाल है।
 
उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में बसपा को जनता का दबर्दस्त समर्थन मिला है। बसपा राज्य में नतीजे आने पर नंबर एक की पार्टी बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि बुधवार 15 फरवरी को दूसरा चरण है, जिसमें भी बसपा प्रत्याशियों को जनता हाथोंहाथ लेने वाली है। उन्होंने कहा कि मैं जो आपको बता रही हूं वह हकीकत बयां कर रही हूं। मैं भाजपा अध्यक्ष की तरह हवा-हवाई नहीं करती हूं क्योंकि भाजपा घबराई हुई है और यूपी में सबसे कम सीटें उसी को मिलने वाली हैं।
 
मायावती ने कहा उसका मुख्य कारण यह है कि पहले चरण के मतदान को देख भाजपा की नींद उड़ गई है इसीलिए भाजपा अध्यक्ष ने यह सोचकर मतदान के दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की कि कहीं आगे हमारा बंटाढार न हो जाए। उन्होंने कहा कि क्या गठबंधन की बातें भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाई गई अफवाहें हैं। 
 
बसपा की मुखिया ने कहा कि मैं आपको स्पष्ट बता देना चाहती हूं ना तो मैंने ऐसा कुछ सोचा है और ना ही मैं कुछ ऐसा करने वाली हूं क्योंकि मुझे उत्तरप्रदेश की जनता पर पूरा भरोसा है। मायावती ने कहा कि मुझे किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। बसपा अकेले ही सरकार बनाने में सक्षम है। अगर सरकार के किनारे पहुंच कर रह भी गए तो भी विपक्ष में बैठेंगे, लेकिन किसी का सहयोग नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि रही बात समाजवादी पार्टी की तो सपा और कांग्रेस का गठबंधन को गिनी-चुनी सीटें उत्तर प्रदेश में मिलेंगी। बसपा राज्य में नंबर एक की पार्टी बनकर आ रही है।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख