dharma sangrah

गोरखपुर विधानसभा के 400 मतदाता सूची से बाहर

Updated: बुधवार, 1 मार्च 2017 (19:49 IST)
हिन्‍दुस्तान की आजादी के साठ वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद अभी भी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के अन्तर्गत एक गांव ऐसा है जिसके लगभग 400 मतदाता इस बार के भी चुनावी महासमर का हिस्सा नहीं हो सकेंगे। 
आपको बता दें कि गोरखपुर जिले के गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा का आमबाग गांव अभी भी प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार हुआ है। आखिर क्‍या कारण है कि इस गांव के लगभग 400 महिला व पुरुष जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक होने के बाद भी मतदाता सूची में नाम अंकित नहीं हो सका, जबकि 2015 के पंचायतीराज चुनाव में यह ग्रामसभा के अधीन तो हुआ, लेकिन मतदाता सूची तक इनका नाम नहीं पहुंच सका। 
 
इस गांव को वनटांगिया नर्सरी के नाम से भी जाना जाता है। इस गांव की सबसे खास बात ये है कि गांव के अधिकांश बड़े-बुजुर्ग आजादी के पहले के हैं, जिनके सामने देश आजाद हुआ, जिनमें से अधिकांश की उम्र लगभग 90 व 95 से भी ऊपर है और उन्हें आजाद भारत के लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनावी महासमर से वंचित रहना पड़ रहा जहां चुनाव छठे चरण में 4 मार्च को होगा। 
 
जिले के तिकोनिया जंगल रेंज के इस गांव में 100 परिवार हैं, जिसमें लगभग 400 लोग वयस्क हैं, लेकिन मतदाता अभी तक नहीं बन सके, जो कि बड़े ही आश्चर्य की बात है।

लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें
Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

इंदौर में अमृत ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 17 ठिकानों पर छापे मारे, रिकॉर्ड खंगाल रही टीमें

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

सांवेर में भयानक हादसा, जर्जर मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से 3 की मौत, 2 घायल, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

अगला लेख