dharma sangrah

भाजपा जीतती है तो ये होंगे मुख्‍यमंत्री पद के दावेदार

Updated: सोमवार, 6 मार्च 2017 (12:52 IST)
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का महासंग्राम अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। आज शाम से प्राचार थम गया और अब 11 मार्च को परिणाम आने वाले हैं। इस बीच सकारात्मक परिणाम की उम्मीद से उत्साहित भाजपा ने अपने मुख्‍यमंत्री की तलाश करना भी शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लिए एक सही मुख्यमंत्री चुनने की पहल शुरू हो चुकी है। हालांकि पार्टी हर संभव स्थिति के बारे में सोच रही है और किसी भी हालात के लिए खाका तैयार है।
 
लिस्ट में इनके नाम प्रमुखता से हैं:-
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री की इस रेस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। पार्टी में उनकी भागीदारी और एक बड़ा जनसमर्थन उनके पक्ष में जा सकता है। वहीं सूत्रों का कहना है कि केशव प्रसाद मौर्य और संघ के बीच घनिष्ठता उनकी उम्मीदवारी को और पक्की करती है। 
 
मुख्यमंत्री पद के दूसरे दावेदार के रूप में वरिष्ठ नेता और ओबीसी चेहरा उमा भारती का नाम भी चर्चा में है लेकिन पार्टी के भीतर से आईं रिपोर्ट भी बताती है कि उमा भारती ने भी अपना समर्थन मौर्य को दे रखा है। तीसरे दावेदार के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह नाम भी चर्चा में है, लेकिन संभवत: वह मुख्‍यमंत्री बनना नहीं चाहेंगे।
 
चौथे दावेदार भारतीय जनता पार्टी के हिन्दुत्ववादी छवि वाले योगी महंत आदित्यनाथ है, जिनके पीछे भारी जनसमर्थन है और प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में उनकी खासी पकड़ है। विधानसभा चुनाव से पहले तक आदित्यनाथ पूर्वांचल तक ही सिमित थे, लेकिन इस बार पार्टी ने उनसे पश्चिमी यूपी में भी जमकर प्रचार कराया है। भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में उन्होंने सबसे ज्यादा रैलियां की हैं। उन्होंने हर भाषण में वही शब्द कहे, जिससे वोटों का धुर्व्रीकरण हो सके। अगर भाजपा जीतती है तो इसका काफी श्रेय आदित्यनाथ को भी जाएगा और वे मुख्यमंत्री के दावेदार हो सकते हैं।
 
पांचवें देवादार पूर्वी उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता मनोज सिन्हा भी दावेदार है। पीएम बतौर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के काम की तारीफ भी कर चुके हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी मनोज सिन्हा उस पूर्वांचल से आते हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे ज्यादा फोकस रहता है।
 
छठे दावेदार लखनऊ के महापौर और मोदी-शाह समर्थक दिनेश शर्मा शामिल हैं। दिनेश को सरकार बनने के तुरंत बाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कुर्सी मिली। अमित शाह उन्हें कितना पसंद करते हैं इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उन्हें पीएम मोदी के ही राज्य गुजरात का पार्टी प्रभारी बनाया गया।
Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा, बारिश में भी सैकड़ों युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Air India Flight : फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट पर एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट नहीं मिली, टिप्पणी की स्थिति में नहीं

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

मेरठ में CM योगी के कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अगला लेख