dharma sangrah
✕

माली में आतंकवादी हमले में 11 सैनिकों की मौत

Updated: सोमवार, 6 मार्च 2017 (12:44 IST)
बमाको। अफ्रीकी देश बुरकीना फासो की सीमा से निकट माली की सेना की चौकी पर हुए आतंकवादी हमलों में कम से कम 11 सैनिकों की मौत हो गई। 

 
माली के रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक किसी भी आतंकवादी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन हाल ही में आतंकवादी संगठन अल कायदा से जुड़े संगठनों के सेना पर हुए हमलों को देखते हुए इस बात की पूरी संभावना है कि इस हमले के पीछे भी अल कायदा या संबंधित संगठनों का ही हाथ होगा। 
 
रक्षा प्रवक्ता कर्नल एब्दुलाय सिदिबे ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि बुलकेसी स्थित सेना की चौकी पर सुबह 4 से 5 बजे के बीच आतंकवादियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में 11 सैनिकों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए।
 
उल्लेखनीय है कि इस्लामी ग्रुप अंसार दिने ने पिछले वर्ष अपने हिंमक अभियान को और तेज करते हुए कई हमलों को अंजाम दिया था। अल कायदा के उत्तरी अफ्रीकी सहयोगी अल मौराबिटन ने जनवरी में उत्तरी माली स्थित सेना के शिवर में किए गए आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में 60 से अधिक लोग मारे गए थे जबकि 100 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। (वार्ता) 
Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख