sawan somwar

एफबीआई करेगी केंट गोलीबारी की जांच

Updated: सोमवार, 6 मार्च 2017 (12:39 IST)
वॉशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य अमी बेरा ने केंट में भारतीय मूल के सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि घृणा से प्रेरित अपराध बढ़ते जा रहे हैं। एफबीआई ने इस 'संभावित नफरत से प्रेरित अपराध' की जांच शुरू कर दी है।

केंट गोलीबारी की निंदा करते हुए बेरा ने एक बयान में कहा कि आप्रवासियों का राष्ट्र होने के नाते हम जिस भी चीज के पक्ष में खड़े हैं, यह अपराध हर उस बात के खिलाफ आक्रोश का नतीजा है। बेरा ने कहा कि कंसास गोलीबारी के बाद घृणा से प्रेरित अपराध बढ़ रहे हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी दीप राय (39) की संभावित घृणा अपराध में शुक्रवार को उनके घर के बाहर नकाब पहने 1 व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावर चिल्लाया था- 'अपने देश वापस जाओ।' संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) इस संभावित घृणा अपराध की जांच कर रहा है।
 
एफबीआई सीएटल के प्रवक्ता एयन डाईट्रीच ने कहा कि सीएटल एफबीआई साझा जांच के जरिए गोलीबारी मामले में केंट पुलिस विभाग की सहायता कर रही है। 
 
उन्होंने कहा कि एफबीआई संभावित घृणा अपराधों की जांच करने को प्रतिबद्ध है और हम सीएटल क्षेत्र में सभी समुदायों के हमारे सहयोगियों के साथ काम करना जारी रखेंगे। कंसास में पिछले सप्ताह हुई गोलीबारी की घटना की जांच भी एफबीआई कर रहा है। 
 
इस घटना में 51 वर्षीय पूर्व नौसैनिक एडम पुरिंटन ने 32 वर्षीय भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में उनका दोस्त ऑलोक मदसानी भी घायल हो गया था। पुरिंटन भी गोलीबारी करते समय 'मेरे देश से निकल जाओ' चिल्ला रहा था। (भाषा) 
Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

अयोध्या राम मंदिर में 500 वर्षों में पहली बार बदला सावन झूलनोत्सव का नियम, जानिए कब झूलेंगे रामलला झूला?

बलूचिस्तान में आजादी का जश्न, पाकिस्तानी प्रतीकों को हटाने का ऐलान, पाकिस्तानी सेना का कड़ा पहरा

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

Independence Day 2026: आजादी के लिए लड़े ये 10 महान क्रांतिकारी, इनके बलिदान से मिली स्वतंत्रता

कौन बनेगा राम मंदिर ट्रस्ट का CEO? 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

अगला लेख