dharma sangrah

महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू

Updated: सोमवार, 6 मार्च 2017 (12:16 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को यहां शुरू हो गया। मुंबई के महापौर पद के लिए अपने सहयोगी दल शिवसेना के साथ टकराव से बचने के बाद सत्तारूढ़ भाजपा को सत्र के सुगमता से चलने की उम्मीद है।

भाजपा ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में महापौर और उपमहापौर पद के लिए अपने उम्मीदवार खड़े नहीं करने का फैसला किया है जिससे दोनों भगवा दलों के बीच संबंधों में आए तनाव के कम होने की उम्मीद है। हाल ही में संपन्न बीएमसी चुनाव में भाजपा को शिवसेना से केवल 2 सीटें कम मिली हैं।
 
भाजपा (82 सीट) 8 मार्च को होने वाले महापौर पद के चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े नहीं कर रही है जिससे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (84 सीट) देश के सबसे अमीर निकाय में दोनों पद कब्जाने की तैयारी में है।
 
महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र सुबह 11 बजे राज्यपाल सी. विद्यासागर राव के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। वित्त वर्ष 2017-18 के लिए बजट 18 मार्च को पेश किया जाएगा। अक्टुबर 2014 में सत्ता में आने के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार तीसरी बार बजट पेश करेगी।
 
राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री गिरीश बापट ने कहा कि सत्र में 23 दिन कामकाज होगा और यह 7 अप्रैल को समाप्त होगा तथा राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के जवाब के बाद 8 और 9 मार्च को चर्चा होगी। शिवसेना के विधान परिषद के सदस्य अनिल परब ने कहा कि सत्र के दौरान उनकी पार्टी कृषि कर्जमाफी का मुद्दा उठाएगी। (भाषा) 
Show comments

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

सभी देखें

पाकिस्तान-तुर्किये-सऊदी अरब के नए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, MEA बोला- राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे जरूरी कदम

पूर्वी यूपी की बदली तस्वीर, युवा शक्ति से अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार, तीन गुना से ज्यादा बढ़ी प्रति व्यक्ति आय- सीएम योगी

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

CM पुष्करसिंह धामी का ऐलान, जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026, प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी

कंधों पर कांवड़, दिल में मम्मी-पापा की लंबी उम्र की चाह, नन्ही महक और अनन्या की कहानी, 11 लीटर गंगाजल के साथ हरिद्वार से मेरठ तक की यात्रा

अगला लेख