Bhai Dooj
✕

विकास योजनाओं से जनता का दिल जीतना चाहती है भाजपा :जेटली

Updated: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 (15:27 IST)
लखनऊ। केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भाजपा पर उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव में मतों के ध्रुवीकरण कराने की कोशिश संबंधी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भाजपा विकास योजनाओं के जरिये जनता का दिल जीतना चाहती है।
   
जेटली ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा पर मतों के ध्रुवीकरण कराने की कोशिश करने के आरोप सरासर गलत है। भाजपा विकास कार्यो के जरिये जनता के बीच अपनी बात रख रही है और हमें जनता का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि विकास कार्यो में भाजपा कोई भेदभाव नहीं करती। सबका साथ सबका विकास पार्टी का मूलमंत्र है। 
 
जेटली ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ करने के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को सरासर गलत करार देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने किसी भी उद्योगपति का एक भी रुपया कर्ज माफ नहीं किया है और राहुल दरअसल अपनी ही पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।
 
जेटली ने एक सवाल पर कहा कि राहुल अपनी तमाम रैलियों में केन्द्र पर देश के 50 अमीर परिवारों का एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज माफ करने का आरोप लगाते हैं, लेकिन उनका यह बयान सरासर गलत है।
 
उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने अब तक किसी भी उद्योगपति का एक भी रुपया कर्ज माफ नहीं किया है। हो सकता है कि राहुल के पास जानकारी की कमी हो। दरअसल वह अपनी ही पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाते हैं, क्योंकि आज ज्यादातर बढ़े नॉन परफार्मिग असेट उन लोगों के हैं जिन्हें कांग्रेसनीत तत्कालीन संप्रग सरकार ने कर्ज दिए थे।
 
वित्तमंत्री ने एक अन्य सवाल पर कहा कि वह विमुद्रीकरण को चुनाव से नहीं जोड़ते। यह कदम देश के राजनीतिक और आर्थिक तंत्र की सफाई के लिए उठाया गया था।
 
उत्तर प्रदेश सरकार को केन्द्र से अपेक्षित मदद नहीं मिल पाने के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आरोप संबंधी सवाल पर जेटली ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है। आज की संवैधानिक व्यवस्था में केन्द्र सरकार किसी भी राज्य के आबंटन में एक रुपए की भी कटौती नहीं कर सकती है। केन्द्र सरकार जो राजस्व एकत्र करती है, उसका 42 प्रतिशत राज्य सरकार का होता है। उसमें एक रुपया भी कम करने की गुंजाइश नहीं है।
 
अरूण जेटली ने दावा किया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त से देश और प्रदेश में भाजपा के पक्ष में बना माहौल बरकरार है और पार्टी उत्तर प्रदेश में बहुत आसानी से बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कांग्रेस-सपा गठबंधन को अवसरवादी गठजोड़ बताते हुए कहा कि समाजवाद के प्रणेता राम मनोहर लोहिया ने ‘कांग्रेस हटाओ, देश बचाओ’ का नारा दिया था, मगर कांग्रेस विरोधी उस आंदोलन का उत्तर प्रदेश में पतन हो चुका है।
 
वित्त मंत्री ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए वैचारिक आधार को छोड़कर उसके विकल्प में पारिवारिक आधार को स्वीकार किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर राज की परम्परा को राजनीति में प्रतिष्ठित किया और फिर दिखावा करते हुए उन्हें हटाने के बाद फिर से गले लगा लिया।
 
जेटली ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर वह तथा केन्द्र की मोदी सरकार मिलकर प्रदेश का विकास करेगी।
लेखक के बारे में
जयदीप कर्णिक
लेखक वेबदुनिया के संपादक हैं।.... और पढ़ें
Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख