Hanuman Chalisa

सपा ने शुरू किया मिस्ड कॉल अभियान

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 (14:49 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में सूचना-प्रौद्योगिकी के बोलबाले के बीच सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने मतदाताओं से जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल अभियान शुरू किया है।
 
सपा ने मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए 'वन मिनट मेनिफेस्टो' नामक अनूठा अभियान शुरू किया है। इसके तहत पार्टी द्वारा दिये गये एक नम्बर पर मिस कॉल करने वाले व्यक्ति को फोन करके उसे एक मिनट के अंदर पार्टी के चुनाव घोषणापत्र के मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया जाता है।
 
'काम बोलता है' के नारे पर चुनाव लड़ रही सपा का दावा है कि गत 11 फरवरी को हुए पहले चरण के चुनाव में उसके तथा कांग्रेस के गठबंधन को ज्यादातर सीटें हासिल हुई हैं, लिहाजा वह चुनावी फिजा को पूरी तरह अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
 
सपा सम्भावित मतदाताओं को अपनी विकास योजनाओं के बारे में बताकर लुभाने की कोशिश कर रही है। इस मुहिम के तहत अब तक करीब डेढ़ लाख लोगों को संदेश पहुंचाया जा चुका है।
 
यह अभियान सपा के 'वॉर रूम' के सदस्य अशुंमन शर्मा के विचार पर शुरू किया गया है। शर्मा ने इस बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस मुहिम के जरिये प्रदेश के उन मतदाताओं तक पहुंचा जा सकेगा, जहां तक हमारे कार्यकर्ता अमूमन नहीं पहुंच पाते।
 
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आमतौर पर कुछ चुनिन्दा क्षेत्रों में ही हर दरवाजे पर जाकर प्रचार करते और वोट मांगते हैं, लेकिन वह हर जगह नहीं जा सकते। अभियान के तहत 60 सेकेंड की स्क्रिप्ट उन लोगों के लिये है, जिन्होंने सपा के चुनाव घोषणापत्र के बारे में ज्यादा कुछ नहीं सुना है।
 
शर्मा ने बताया कि एक मिनट के संदेश को इस तरह तैयार किया गया है कि वह सुनने में बोझिल ना लगे असरदार संदेश छोड़कर खत्म हो। इस दौरान चुनाव घोषणापत्र के 16 प्रमुख बिंदुओं का जिक्र किया जाता है।
 
हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्र रहे अशुंमन शर्मा सपा के वॉर रूम की अनुसंधान, समन्वय एवं संदेश प्रेषण इकाई के प्रमुख हैं और वर्ष 2015 से मुख्यमंत्री अखिलेश के लिए काम कर रहे हैं।
 
'मिस्ड कॉल' अभियान को लेकर मतदाताओं के रख के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने बताया कि नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, लखनउ तथा कानपुर में शुरू की गई इस मुहिम को लेकर जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव अलग-अलग चरणों में पहुंचेगा, वैसे-वैसे इस अभियान का दायरा बढ़ाया जाएगा।
 
शर्मा ने बताया कि उनकी टीम किसी भी स्थान पर अखिलेश की रैली से पहले तथा उसके बाद का फीडबैंक मुख्यमंत्री को देती है। (भाषा) 
 
Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

MG ने पेश किया भारत का पहला Multi-Powertrain ADAPT प्लेटफॉर्म, आएंगी नई Electric और Plug-in Hybrid SUV

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

UP के शिकोहाबाद में पुलिस से मुठभेड़, 2 इनामी बदमाश ढेर, SOG के 2 जवान घायल

अगला लेख