किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ी, जानिए बजट में किसानों के लिए क्या है खास?
Nirmala Sitharaman Budget : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मोदी सरकार 3.0 का दूसरा बजट पेश किया। बजट में किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने का ऐलान किया। बजट में किसानों के लिए पीएम धन धान्य कृषि योजना समेत कई बड़े एलान किए गए हैं। जानिए बजट में किसानों के लिए क्या है खास...
-
पीएम धन धान्य कृषि योजना का दायरा बढ़ाएंगे। धन धान्य योजना से देश के 100 जिलों को फायदा।
-
किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए।
-
बिहार में मखाना बोर्ड का गठन होगा।
-
कपास उत्पादन के लिए 5 साल का प्लान।
-
खाद्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाएंगे। दलहन में आत्मनिर्भरता के लिए मिशन।
-
समुद्री उत्पादन में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर। मछुआरों के लिए स्पेशल इकोनॉमी झोन।
-
डेयरी और फिशरी के लिए 5 लाख तक का लोन
-
भारत के पारंपरिक सूती उद्योग को बढ़ावा।
-
ग्रामीण भारत में रोजगार के मौके बढ़ाएंगे।
-
फल और सब्जियों के लिए विशेष योजना।
-
अधिक उपज देने वाले बीजों के लिए राष्ट्रीय मिशन।
-
असम के नामरूप में यूरिया प्लांट का निर्माण।
-
बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी बनेगा।