dharma sangrah
✕

Union Budget 2025 : कठिन दौर से गुजर रहे कोटा को बजट से है ये उम्मीद

Updated: शनिवार, 25 जनवरी 2025 (19:24 IST)
Union Budget 2025-26 : राजस्थान के कोटा शहर के व्यवसायी और उद्योगपति अपनी किस्मत बदलने के लिए आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर उम्मीदें टिकाए हुए हैं और आगामी आम बजट में इन क्षेत्रों के लिए अनुकूल घोषणाओं की उम्मीद कर रहे हैं। गौरतलब है कि छात्रों के आत्महत्या करने की घटनाओं ने शहर में कोचिंग सेंटरों को प्रभावित किया है और इस वजह से कोटा कठिन वक्त से गुजर रहा है।
 
पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान 1400 करोड़ रुपए की लागत से बने चंबल रिवरफ्रंट के साथ इस क्षेत्र में अब कोटा और बूंदी में 2 बाघ अभयारण्य हैं। इसके अलावा यहां ऐतिहासिक स्थानों, विरासत स्थलों, प्राचीन मंदिरों और दीवार चित्रों के कारण पर्यटन के विकास की बड़ी संभावनाएं हैं।
ALSO READ: Union Budget 2025 : वित्तमंत्री सीतारमण ने शुरू की आम बजट की तैयारी, अर्थशास्त्रियों ने दिया औद्योगिक नीति लाने का सुझाव
कोटा-बूंदी से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित अत्याधुनिक हवाई अड्डे के साथ इस क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने की भी क्षमता है। कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव और राजस्थान छात्रावास महासंघ के कोटा संभाग के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने केंद्र से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गतिविधियों की घोषणा करने का आग्रह किया।
 
उन्होंने कोटा में एक औद्योगिक गलियारा स्थापित करने और कोटा की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की भी वकालत की। कोटा में रियल एस्टेट से जुड़े वरिष्ठ इंजीनियर डीएन नैनई ने कोटा-बूंदी से सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित स्थानीय नेताओं से आम बजट में इस क्षेत्र के लिए आईटी केंद्र बनाने की अपील की।
ALSO READ: EPFO Pension 5000 या 7500? क्या बजट में पेंशन बढ़ाने की हो सकती है घोषणा
आर्किटेक्ट सेवा मुहैया कराने वाले राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कोटा की अर्थव्यवस्था अभी मंदी में है और यहां के लोगों को आम बजट से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कृषि आधारित उद्योगों और प्रसंस्करण इकाइयों के लिए प्रोत्साहन देने तथा कर स्लैब में छूट की मांग की। कोटा विश्वविद्यालय की शोध छात्रा गरिमा सक्सेना ने आम बजट में शोध कार्यक्रमों के लिए और अधिक धनराशि तथा छात्रों के लिए आवश्यकता-आधारित छात्रवृत्ति कार्यक्रमों का आग्रह किया।
 
स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा दामिनी चतुर्वेदी ने अत्यधिक परीक्षा शुल्क की ओर इशारा किया और केंद्रीय वित्तमंत्री से इसे कम करने का आग्रह किया। एक कोचिंग संस्थान में मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता सुजीत स्वामी ने कहा कि सरकार को कोटा में मानसिक स्वास्थ्य और मनोरोग देखभाल पर एक राष्ट्रीय स्तर का संस्थान स्थापित करना चाहिए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

अगला लेख