Daily Horoscope
✕

Delhi Budget : 5 साल में देंगे 20 लाख नौकरियां, केजरीवाल सरकार के बजट की 10 खास बातें...

Updated: शनिवार, 26 मार्च 2022 (12:39 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 75,800 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। सिसोदिया ने अपने बजट भाषण में कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे कोविड-19 के प्रभाव से उबर रही है। 2022-23 के लिए बजट आवंटन 75,800 करोड़ रुपए हैं। बजट की 10 खास बातें...
 
-सिसोदिया ने कहा कि 2022-23 का बजट ‘रोजगार बजट’ है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से 2.7 प्रतिशत अधिक है।
-कोरोना वायरस संक्रमण के बाद से दिल्ली में निजी क्षेत्र ने 10 लाख नौकरियां पैदा कीं।
-दिल्ली में पिछले 7 साल में 1.78 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला, जिनमें से 51,307 लोगों को सरकारी नौकरियां मिलीं।
-दिल्ली की अर्थव्यवस्था कोविड-19 के मार से धीरे-धीरे उबर रही है। अगले 5 साल में 20 लाख नई नौकरियां पैदा की जाएंगी।
-डेढ़ लाख नौकरियां पैदा करने के लिए दिल्ली में 5 प्रसिद्ध बाजारों को विकसित किया जाएगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपए आवंटित किए गए।
-‘दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल’ में खुदरा बाजार को बढ़ावा देने, ‘दिल्ली होलसेल शॉपिंग फेस्टिवल’ से थोक बाजार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव
-आगामी 5 साल में दिल्ली में कामकाजी आबादी 33 प्रतिशत से बढ़कर 45 प्रतिशत हो जाएगी।
-दिल्ली में नया इलेक्ट्रॉनिक शहर स्थापित किया जाएगा।
-वित्त वर्ष 2022-23 के लिए दिल्ली के बजट में नगर निकायों को 6,154 करोड़ रुपए आवंटित।
-देश के जीडीपी में दिल्ली की भागीदारी 2011-12 में 3.94 प्रतिशत से बढ़कर 2021-22 में 4.21 प्रतिशत हो गई है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख