dharma sangrah
✕

बजट 2021-22 : निर्मला सीतारमण के बजट में रेलवे के लिए क्या है खास...

Updated: सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (13:35 IST)
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण भीषण नुकसान का सामना कर रही रेलवे को उबारने के प्रयास के तहत सरकार ने रिकॉर्ड एक लाख 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि आवंटित की है।
 
वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने संसद में सोमवार को वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा कि रेलवे के लिए रिकॉर्ड एक लाख 10 हजार 55 करोड़ रुपए आवंटन का प्रस्ताव है, जिसमें एक लाख 7 हजार 100 करोड़ रुपए केवल पूंजीगत व्यय के लिए प्रस्तावित है।
 
श्रीमती सीतारमण ने कहा कि भारतीय रेलवे के लिए राष्ट्रीय रेल योजना-2030 तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य 2030 तक भविष्य के लिए तैयार रेलवे तंत्र सृजित करना है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार ‘ग्रीन रेलवे’ परियोजना और रेलवे सुरक्षा कोष पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के लिए 63 हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया है।
 
वित्तमंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे के अलावा मेट्रो, सिटी बस सेवा को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके लिए 19 हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी। बजट प्रस्ताव में कोच्चि, बेंगलुरु, चेन्नई, नागपुर और नासिक में मेट्रो परियोजनाओं के विस्तार का ऐलान किया गया है।
 
श्रीमती सीतारमण ने 2021-22 में पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का सोननगर गोमो खंड (263.7) किमी पीपीपी मोड में शुरू किए जाने का प्रस्ताव किया है।

जानिए बजट में क्या है रेलवे के लिए खास...
 
-रेलवे के लिए 1,10,055 करोड़ का पैकेज।
-चेन्नई में मेट्रो परियोजना का फेज 2
-ईस्टर्न फ्रेट कोरिडोर 2022 तक बनेगा। 
-नागपुर नासिक मेट्रो फेज 2 शुरू किया जाएगा। 
-नई राष्ट्रीय रेल योजना 2030 तैयार। 
-वेस्टर्न कोरिडोर 2022 तक पूरा होगा। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख