Govardhan puja
✕

बजट : प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चाहिए तीन गुना आवंटन

Updated: रविवार, 14 जनवरी 2018 (16:48 IST)
नई दिल्ली। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए इस साल बजट में करीब 3 गुना अधिक आवंटन की मांग की है। एक आधिकारिक सूत्र ने इसकी जानकारी दी।
 
नरेन्द्र मोदी सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत केंद्र सरकार का शहरी गरीबों के लिए 1.2 करोड़ आवास बनाने का लक्ष्य है। अभी तक योजना के तहत 37.5 लाख आवास बनाने की मंजूरी मिली है।
 
सूत्र ने कहा कि आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 गुना अधिक आवंटन की मांग की है। मंत्रालय ने योजना के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया है। वित्त वर्ष 2017-18 के बजट में योजना के लिए 6,200 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया था।
 
सूत्र ने कहा कि उच्च स्तर पर बातचीत जारी है और मंत्रालय को करीब 17 हजार करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। उसने कहा कि वर्ष 2022 तक योजना को पूरा करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने बजट प्रस्ताव में वित्तपोषण पर जोर दिया है। मंत्रालय निर्माण में बेहतरीन गुणवत्ता को आकर्षित करने के लिए मार्च में ग्लोबल हाउसिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी चैलेंज शुरू करने वाला है। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में बरसेंगे बदरा; उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

अगला लेख