Hanuman Chalisa
✕

युवा बेरोज़गारी दर 15 साल के सबसे निचले स्तर पर : ILO

Written By UN
Updated: मंगलवार, 13 अगस्त 2024 (13:05 IST)
अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने दुनिया भर के रोज़गार बाज़ारों के रुझानों पर नए आँकड़े प्रकाशित करते हुए कहा है, "दुनिया भर में लाखों युवजन की बेहतर हालात व पारिश्रमिक वाला कामकाज पाने की आकांक्षाओं के रास्ते में बाधाएं मौजूद हैं।

ILO रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि 2023 में वैश्विक स्तर पर युवा बेरोज़गारी में 13 प्रतिशत तक की गिरावट आई है– जो 2019 में 13.8% की महामारी-पूर्व दर से कम है, लेकिन यह पुनर्बहाली "असमान" रही है।

ILO में रोज़गार विश्लेषण तथा सार्वजनिक नीतियों की प्रमुख सारा ऐल्डर का कहना है, "पूर्वी एशिया में 4.3% ऊपर अरब देशों में 1% ऊपर और दक्षिण-पूर्व एशिया व प्रशान्त में 1% ऊपर के हिसाब से युवा बेरोज़गारी की दर में वृद्धि जारी है"

अवसरों की कमी : इसके साथ ही इस शोध से यह चिन्ताजनक बात भी सामने आई है कि पिछले साल हर पाँच में से एक युवा को रोज़गार, शिक्षा या प्रशिक्षण हासिल नहीं हुआ है – एक ऐसी स्थिति जिसे ILO ने “NEETs” (‘Not in Employment, Education or Training’) की संज्ञा दी है।

सारा ऐल्डर ने कहा, "अगर आप एक युवा महिला हैं तो शिक्षा जारी रखना या रोज़गार हासिल करने की चुनौती दोगुनी हो जाती है– क्योंकि हर तीन में दो NEETs महिलाएं हैं”

इसके अलावा युवा श्रम बाज़ार में अन्य प्रमुख विकास यह रहा है कि ILO के अनुसार अब एक बेहतर हालात व पारिश्रमिक वाला रोज़गार तलाश करना, "पहले से कहीं अधिक कठिन" हो गया है। ILO का अनुमान है कि पिछले एक साल में लगभग साढ़े 6 करोड़ युवाओं के पास रोज़गार नहीं था।

जन्मजात पूर्वाग्रह : सारा ऐल्डर ने कहा, "अधिकांश युवा श्रमिकों को अब भी सामाजिक सुरक्षा का अभाव है (और) उनके रोज़गार अस्थाई हैं, जिससे उनके लिए स्वतंत्र वयस्कों के रूप में प्रगति करना कठिन हो जाता है"

उन्होंने कहा कि धनी देशों के चार में से तीन युवाओं के पास नियमित व सुरक्षित रोज़गार की तुलना में, कम आय वाले देशों में चार में से केवल एक युवा श्रमिक के पास ही नियमित और सुरक्षित कामकाज होने की सम्भावना होती है।

संयुक्त राष्ट्र श्रम एजेंसी के शोध में पाया गया कि काम ढूंढने का दबाव युवजन पर भारी पड़ता है। इनमें से तीन में से दो युवजन का कहना था कि उन्हें अपना कामकाज खोने का डर रहता है।

आईएलओ ने ज़ोर देते हुए कहा कि यह स्थिति इस सबके बावजूद है कि रोज़गार खोज रहे वर्तमान Gen Z पीढ़ी के युवजन "अब तक के सबसे शिक्षित युवा समूह हैं"

सारा ऐल्डर ने कहा, “सभ्य कामकाज युवजन के लिए बेहतर भविष्य का टिकट और सामाजिक न्याय, समावेशन एवं शान्ति का पासपोर्ट है। सुनहरे भविष्य के लिए अवसर उत्पन्न करने का अगर कोई सही समय है, तो वो अभी है”

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख