Govardhan puja
✕

सोलो ट्रैवल करने के बारे में सोच रही हैं? ये जगहें हैं अकेले ट्रेवल करने के लिए बेस्ट

सोलो ट्रैवलर्स की शुरुआत करें इन सबसे मजेदार जगहों से, यादगार बनेगी ट्रिप

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 4 जून 2024 (17:26 IST)
Solo Travelling Tips

सोलो ट्रैवल कई लड़कियों का सपना होता है। कई गर्ल्स को अकेले दुनिया घूमने का मन तो होता है लेकिन सुरक्षा की वजह से वे कभी planning नहीं कर पातीं। अगर आप भी सोलो ट्रैवल करना चाहती हैं लेकिन सेफ्टी को लेकर सोच रही हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस आलेख में हम आपको भारत की उन बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं जो सोलो ट्रैवलिंग के लिए सेफ और शानदार हैं।ALSO READ: ट्रेवलिंग करने से रिलीज होता है ये हार्मोन, सेहत के लिए ट्रेवल करना होता है लाभकारी

केरल :
केरल की संस्कृति और लोग बेहद मेहमाननवाज हैं, जिससे आपको अकेलापन महसूस नहीं होगा। यहां के हरे-भरे पेड़, बैकवाटर्स और सुंदर बीच आपको सुकून देंगे। आप यहां आयुर्वेदिक मसाज का आनंद ले सकती हैं और हाउसबोट में ठहर सकती हैं। सोलो ट्रैवलिंग के लिए केरल सेफ भी है और बहुत खूबसूरत भी।

शिलांग, मेघालय :
'पूर्व का स्कॉटलैंड' कहे जाने वाले शिलांग का प्राकृतिक सौंदर्य और ठंडी हवा आपके मन को शांति देता है। आप यहां के झरनों और गुफाओं की सैर कर सकती हैं। शिलांग का म्यूजिक सीन भी बहुत प्रसिद्ध है, जिससे आपका सफर और भी रोचक बन जाएगा।

मेघालय:
मेघालय की शांति और हरियाली आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी। मेघालय अपने घने जंगलों, ऊँचे पहाड़ों, और साफ-सुथरे गांवों के लिए जाना जाता है। यहां के जीवित जड़ पुल (लिविंग रूट ब्रिज) और मावलिननोंग गांव, जो एशिया का सबसे साफ गांव है, देखने लायक हैं।
गोवा :
गोवा के समुद्र तट, कैफे, और नाइटलाइफ आपको कभी बोर नहीं होने देंगे। गोवा में आप पानी की कई एक्टिविटी का भी आनंद ले सकती हैं। सोलो ट्रैवलर्स के लिए गोवा एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
खजियार : सुंदर हरी-भरी वादियों, झीलों और पहाड़ों से घिरे खजियार को 'भारत का मिनी स्विट्जरलैंड' कहा जाता है। खजियार में ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और हॉर्स राइडिंग जैसी गतिविधियां का आनंद लिया जा सकता है। यह सोलो ट्रैवल के लिए एकदम सही और सुरक्षित जगह है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख