suvichar
✕

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

Written By Feature Desk
Updated: गुरुवार, 29 मई 2025 (14:39 IST)
who designed operation sindoor logo: 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी शिविरों पर भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। इंडियन आर्मी ने इसी के साथ सोशल मीडिया पर 7 मई को तड़के सुबह 1.51 बजे सोशल मीडिया एक पोस्ट के जरिए इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। इसी पोस्ट में ऑपरेशन सिंदूर के Logo को भी देश ने देखा। देखते ही देखते ये लोगो वायरल हो गया और ऑपरेशन सिंदूर की पहचान बन गया। ऑपरेशन सिंदूर के logo को लोगों ने अपनी व्हाट्सएप डीपी पर लगा लिया था। इस logo को अब तक X पर 9 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 51 करोड़ बार देखा जा चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऑपरेशन सिंदूर का यह विशेष लोगो किसने डिज़ाइन किया है? आइये जानते हैं :

'ऑपरेशन सिंदूर' के लोगो के पीछे के डिज़ाइनर: कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह
अब सवाल यह उठता है कि इस सशक्त और अर्थपूर्ण लोगो को किसने डिज़ाइन किया? भारतीय सेना की पत्रिका 'बातचीत' के नवीनतम अंक में इस रहस्य से पर्दा उठाया गया है। पत्रिका में बताया गया है कि इस निर्णायक सैन्य कार्रवाई के लोगो को लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह ने मिलकर डिज़ाइन किया है।
इस विशेष अंक में दोनों सैनिकों की तस्वीरें भी साझा की गई हैं, जो उनके इस योगदान को सम्मानित करती हैं। पत्रिका के 17 पृष्ठों के पहले भाग में, लोगो को पृष्ठ पर बड़े अक्षरों में प्रदर्शित किया गया है, जिसके शीर्ष पर भारतीय सेना का प्रतीक भी है।
कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरेंद्र सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का शानदार लोगो डिजाइन कर पूरे देश के सामने इस ऑपरेशन के मकसद का चेहरा प्रस्तुत किया है। ये दोनों ही सैनिक सेवा की स्ट्रैटेजिकआ कम्युनिकेशन में तैनात हैं। कर्नल हर्ष गुप्ता पंजाब रेजीमेंट से है और हवलदार सुरेंद्र सिंह सेवा के आर्मी एजुकेशन कोर से हैं।

'ऑपरेशन सिंदूर' के logo का संदेश
'ऑपरेशन सिंदूर' के logo को 7 मई को तड़के सुबह 1:51 बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। यह लोगो सिर्फ एक डिज़ाइन नहीं, बल्कि गहरे अर्थों और भावनाओं का प्रतीक है। इस logo में "O" को एक पारंपरिक सिंदूर के कटोरे से बनाया गया है, जो विवाहित हिंदू महिलाओं का एक पवित्र प्रतीक है। इसका गहरा लाल रंग बलिदान, न्याय और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, जो भारतीय सेना के मूल्यों और लक्ष्यों को बखूबी दर्शाता है। यह डिज़ाइन न केवल सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि भारतीय सेना के संकल्प को भी उजागर करता है।

कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह ने सिर्फ एक डिज़ाइन नहीं बनाया है, बल्कि उन्होंने भारतीय सेना के एक महत्वपूर्ण क्षण को एक ऐसे प्रतीक में ढाला है जो आने वाले समय में भी प्रेरणा देता रहेगा। उनकी यह रचनात्मकता और योगदान भारतीय सेना के हर पहलू में मौजूद प्रतिभा और समर्पण को दर्शाता है।
ALSO READ: ऑपेरशन सिन्दूर से पहले भारतीय सेना का संस्कृत ट्वीट: "प्रहाराय सन्निहिताः, जयाय प्रशिक्षिताः", जानिए अर्थ

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपनी संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

हिसाब तो देना ही पड़ेगा! धन्नीपुर मस्जिद की फंडिंग पर उठे सवाल, वक्फ बोर्ड पर अनियमितता के आरोप

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

हुनर को रोजगार से जोड़ने की डिजिटल पहल, यूपी के 18 मंडलों में शुरू होगा Blue DotsAI

अगला लेख