suvichar

क्या होती है Z+ सिक्योरिटी, भारत में अभी किन लोगों को मिली है यह सुरक्षा

Written By Feature Desk
Updated: गुरुवार, 21 अगस्त 2025 (17:45 IST)
what is z plus security in india: केंद्र सरकार ने सीएम रेखा गुप्ता को सीआरपीएफ की जेड-श्रेणी की सुरक्षा दी है। यह फैसला जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान उन पर हुए हमले के बाद लिया गया है जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं। सीआरपीएफ के जवान उनकी सुरक्षा का प्रभार लेने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए हैं। Z+ सुरक्षा भारत में मिलने वाली सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा श्रेणी में से एक है। यह उन चुनिंदा लोगों को दी जाती है, जिनकी जान को गंभीर खतरा होता है। इस सुरक्षा का पूरा खर्च सरकार उठाती है। यह एसपीजी (SPG) सुरक्षा के बाद भारत में सबसे उच्चतम स्तर की सुरक्षा मानी जाती है।

Z+ सुरक्षा क्या होती है?
Z+ सुरक्षा में 55 सुरक्षाकर्मी होते हैं। इस सुरक्षा दल में 10+ एनएसजी (NSG) कमांडो और बाकी पुलिसकर्मी शामिल होते हैं। ये सभी जवान अत्याधुनिक हथियारों और संचार उपकरणों से लैस होते हैं। ये कमांडो मार्शल आर्ट और निहत्थे युद्ध में भी माहिर होते हैं, और वे 24 घंटे व्यक्ति के चारों ओर एक मजबूत सुरक्षा घेरा बनाए रखते हैं।

किसे मिलती है Z+ सुरक्षा?
Z+ सुरक्षा केंद्र सरकार द्वारा खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर दी जाती है। यह सुरक्षा ऐसे लोगों को दी जाती है जिनकी जान को आतंकवादियों या अन्य असामाजिक तत्वों से गंभीर खतरा होता है। इसमें शामिल हैं:
• प्रधानमंत्री (SPG सुरक्षा के अलावा)
• पूर्व प्रधानमंत्री
• राज्यपाल और मुख्यमंत्री
• महत्वपूर्ण केंद्रीय मंत्री
• कुछ हाई-प्रोफाइल राजनेता
• प्रमुख उद्योगपति
• कुछ खास सेलेब्रिटी या खिलाड़ी
 
भारत में किन लोगों को Z+ सुरक्षा मिली है? (who has z plus security in india)
भारत में Z+ सुरक्षा पाने वालों में कई महत्वपूर्ण व्यक्ति शामिल हैं। इनमें से कुछ प्रमुख नाम हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव,  भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, फारूक अब्दुल्ला, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उद्योगपति मुकेश अंबानी हालांकि वे इस सुरक्षा का खर्च खुद उठाते हैं। हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी Z+ सुरक्षा प्रदान की गई है।
ALSO READ: 18वीं लोकसभा में किस पार्टी के कितने सांसदों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले, जानिए सबसे अधिक मुकदमे किस राज्य के सांसदों पर

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख