शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. Women's hockey team disappointed, Netherlands beat India 5-1
Written By
Last Updated : शनिवार, 24 जुलाई 2021 (19:50 IST)

पहले हाफ में नीदरलैंड जैसी टीम को 1-1 पर रोकने के बाद, दूसरे हाफ में पिछड़ गई भारतीय टीम, 5-1 से मिली हार

पहले हाफ में नीदरलैंड जैसी टीम को 1-1 पर रोकने के बाद, दूसरे हाफ में पिछड़ गई भारतीय टीम, 5-1 से मिली हार - Women's hockey team disappointed, Netherlands beat India 5-1
टोक्यो ओलंपिक का दूसरा दिन भारत के लिए मिलाजुला रहा। मीराबाई चानू ने जहां भारत को पहला पदक दिलाया तो भारतीय महिला हॉकी टीम को नीदरलैंड के खिलाफ एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा। महिला हॉकी पुल ए के पहले मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 5-1 से हराया। भारत की ओर से एकलौता गोल कप्तान रानी रामपाल ने दागा।

नीदरलैंड ने मैच शुरू होते ही अपना प्रभाव दिखाया और छठे मिनट में ही गोल करके 1-0 की बढ़त ले ली। यह गोल फेलिस अल्बर्स ने किया। हालांकि, पहले ही क्वार्टर में भारत ने जोर लगाया और बराबरी करने में सफल रहा। 10वें मिनट में रानी रामपाल ने फील्ड गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।

 
इसके बाद नीदरलैंड ने एक बार भी भारत को मैच में हावी होने का मौका नहीं दिया और धमाकेदार वापसी करते हुए एक के बाद एक चार गोल दागकर स्कोर को 5-1 तक पहुंचाया और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

नीदरलैंड के लिए दूसरा गोल 33वें मिनट में मार्गोट गिफिन ने किया। गिफिन ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड ने दो गोल दागे और भारत मैच में 4-1 से पीछे हो गया। डच टीम के लिए तीसरा गोल 43वें मिनट में अल्बर्स ने किया और दो मिनट बाद फेडरिक माल्टा ने गोल करते हुए टीम को 4-1 की बढ़त दिलाई। पांचवां गोल 52वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर जैकलीन मास्काकेरा ने किया।
ये भी पढ़ें
चोट के बावजूद रिंग में उतरे, आंख के नीचे से बहा खून, एकतरफा हार में भी दिखी विकास की जांबाजी