शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. Tokyo Olympics Live Updates : 7 August
Written By
Last Updated : शनिवार, 7 अगस्त 2021 (17:38 IST)

Tokyo Olympics Live Updates : नीरज चोपड़ा का एक हाथ मेडल पर, एथलेटिक्स में मिलेगा मेडल

Tokyo Olympics Live Updates : नीरज चोपड़ा का एक हाथ मेडल पर, एथलेटिक्स में मिलेगा मेडल - Tokyo Olympics Live Updates : 7 August
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में आज भारत को गोल्फ, कुश्ती और भाला फेंक में पदक जीतने का मौका है। गोल्फ में अदिति अशोक, कुश्ती में बजरंग पुनिया और भाला फेंक में नीरज कुमार भारत के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक से जुड़ी हर जानकारी...


05:32 PM, 7th Aug
पांचवे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने फोलो थ्रू में गड़बड़ की सिर्फ 75 मीटर तक थ्रो कर पाए लेकिन उनका दूसरा प्रयास अब तक का सर्वश्रेष्ठ है इस कारण जानबूझ कर स्टेप आउट कर गए।

05:22 PM, 7th Aug
चौथा थ्रो फेंकने के बाद नीरज चोपड़ा अपने प्रयास से संतुष्ट नहीं थे इस कारण जानबूझ कर लाइन के आगे आ गए। नीरज चोपड़ा ने दो थ्रो फेंकने के बाद 76 और 75 मीटर किए जिसमें से बाद वाला प्रयास काउंट नहीं किया गया।

05:05 PM, 7th Aug

फाइनल में नीरज चोपड़ा ने अपनी लय बरकरार रखी है। 86 मीटर के थ्रो से वह जैवलिन थ्रो में क्वालिफाय किए थे लेकिन अपने प्रदर्शन को सुधारते हुए उन्होंने 87.03 मीटर का थ्रो फेंका। नीरज चोपड़ा को अपनी प्रेरणा मानने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी नदीम ने पहले प्रयास में 82.04 मीटर तक भाला फेंका।
 
दूसरे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 87.53 मीटर तक जैवलीन मारा। यह पहले प्रयास से भी बेहतर था। अरशद नदीम ने दूसरा थ्रो मारकर एक बेवकूफी करी। संतुलन बनाने के बाद लाइन से आगे चले गए।दूसरे राउंड के बाद भी नीरज चोपड़ा 87.58 मीटर के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं। तीसरे थ्रो मे नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन गिरा और सिर्फ 76.5 मीटर तक ही जैवलिन थ्रो फेंका।

10:21 AM, 7th Aug
-गोल्फर अदिति अशोक पदक से चूकीं
-मुकाबले में चौथे नंबर पर रही अदिति

10:08 AM, 7th Aug
-मुकाबला फिर शुरू हो चुका है।
-17 होल के बाद अदिति अशोक चौथे नंबर पर पहुंचीं।

09:02 AM, 7th Aug
-खराब मौसम की वजह से रूका मुकाबला, 
-तीसरे नंबर पर चल रही है गोल्फर अदिति, मेडल की रेस में बरकरार

07:56 AM, 7th Aug
-चौथे राउंड में अब अमेरिका की नेली कोर्डा एक नंबर पर।
-अदिति अशोक डेनमार्क की क्रिस्टीन पेडरसन, न्यूजीलैंड की लीडिया और जापान की मोने इनामी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

07:53 AM, 7th Aug
-बजरंग पूनिया दोपहर 3:15 पर पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक मैच खेलेंगे।
-बजरंग को सेमीफाइनल में अजरबैजान के पहलवान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
 

07:52 AM, 7th Aug
-पुरुष भाला फेंक फाइनल में नीरज चोपड़ा का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे से
-नीरज को पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और इस 23 वर्षीय एथलीट ने अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करते हुए क्वालीफिकेशन में अपने पहले प्रयास में 86.59 मीटर भाला फेंककर शान के साथ फाइनल में जगह बनाई थी।

07:48 AM, 7th Aug
-गोल्फ में भारत की पदक जीतने की उम्मीद
-चौथे राउंड में 12 होल के बाद अदिति अशोक तीसरे नंबर चल रही हैं