बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. Indias Avani Lekhara wins Gold Medal in women's 10m AR Standing SH1 Final
Written By
Last Updated : सोमवार, 30 अगस्त 2021 (10:45 IST)

अवनि लखेरा ने रचा इतिहास, 10 मीटर राइफल में भारत को दिलाया गोल्ड

अवनि लखेरा ने रचा इतिहास, 10 मीटर राइफल में भारत को दिलाया गोल्ड - Indias Avani Lekhara wins Gold Medal in women's 10m AR Standing SH1 Final
टोक्यो। जन्माष्टमी के पर्व पर टोक्यो पैरालंपिक से भारत के लिए एक खुशखबर आई। अवनि लेखरा 10 मीटर एयर राइफल मुकाबले में गोल्ड जीता। अवनि लेखना की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी। भारत के योगेश कथुनिया ने टोक्यो पैरालिंपिक में चक्का फेंक F56 में रजत पदक जीता। 
 
उन्होंने कहा कि भारतीय खेलों के लिए यह विशेष पल हैं। रविवार को भारत के खाते में 3 पदक आए थे।  भारत के निषाद कुमार ने रविवार को यहां टोक्यो पैरालंपिक की पुरूषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता जबकि चक्का फेंक एथलीट विनोद कुमार ने भी एशियाई रिकार्ड बनाकर पुरुषों की एफ52 स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। इन दोनों से पहले भाविनाबेन पटेल ने महिलाओं की एकल टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

ये भी पढ़ें
टोक्यो पैरालिंपिक में भारत का कमाल: 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज, भाला फेंक में 3 मेडल