1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. indian athlete to return from tokyo today medal winners will be felicitated at major dhyanchand stadium

Tokyo Olympics 2020 : आज स्वदेश लौटेंगे 'टोक्यो ओलंपिक के सितारे', भव्य स्वागत की तैयारी, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

Tokyo Olympics 2020
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में भारत का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कुल सात पदक जीते, जिनमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। आज टोक्यो ओलंपिक के सितारे भारत लौट रहे हैं।

उनके स्वागत की शानदार तैयारियां की गई हैं। शाम को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मीडिया खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
मीडिया खबरों के मुताबिक टोक्यो से आज गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, पुरुष और महिला हॉकी टीम, बजरंग पुनिया और ट्रैक एंड फील्ड के इवेंट में शामिल एथलीट वापस लौट रहे हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक महिला हॉकी टीम एयरपोर्ट से सीधे अशोका होटल जाएगी जबकि नीरज चोपड़ा, पुरुष हॉकी टीम और बजरंग पुनिया सीधे ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम जाएंगे।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया (SAI) ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसमें टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

मीडिया खबरों के मुताबिक कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ कई पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और भारत सरकार के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
अगला लेख
IND VS ENG : बारिश ने भारत से जीत का मौका छीना, पहला टेस्ट ड्रॉ, कोहली ने कहा- यह शर्मनाक