Daily Horoscope
✕

मारा गया आईएस सरगना बगदादी का बेटा

Updated: बुधवार, 4 जुलाई 2018 (22:15 IST)
बेरुत। इस्लामिक स्टेट समूह ने कहा है कि सीरिया सरकार के बलों से लड़ते हुए उसके नेता अबू बकर अल बगदादी का बेटा हुज़ैफा अल बद्री मारा गया है। बगदादी के छोटे बेटे के मारे जाने की जानकारी मंगलवार देर शाम समूह के सोशल मीडिया अकाउंट पर दी गई। इसमें युवक की तस्वीर भी जारी की है जिसके हाथ में राइफल है। बयान में इस महीने की तारीख डली हुई है और बताया गया है कि वह अच्छा लड़ाका था। वह मध्य होम्स प्रांत में एक ऊर्जा स्टेशन पर सीरियाई और रूसी सैनिकों के साथ लड़ाई में मारा गया है।
 
आईएस ने 2014 में इराक के बड़े हिस्से पर कब्जे के बाद सीरिया और इराक में खुद को खलीफा घोषित किया था। बहरहाल, तब से लेकर अब तक सीरिया और इराकी बलों के आतंकवाद रोधी अभियान में जिहादियों को काफी हद तक खदेड़ दिया गया है। पिछले साल इराकी सरकार ने आईएस पर जीत का ऐलान किया था, लेकिन सेना अब भी सीरियाई सीमा पर ज्यादातर मरुस्थलीय इलाकों को निशाना बनाकर अभियान चला रही है। इराक के एक खुफिया अधिकारी ने मई में बताया था कि कई मौकों पर माना गया कि आईएस नेता बगदादी मर गया है लेकिन वह अब भी जिंदा है और सीरिया में है।
 
बगदादी को ‘धरती पर सबसे अधिक वांछित व्यक्ति’ घोषित किया गया है और अमेरिका ने उसे पकड़ने पर 2 करोड़ 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। बगदादी के परिवार के बारे में कम जानकारी है लेकिन 2014 में लेबनान में एक महिला और बच्ची को हिरासत में लिया गया था। उनके बारे में माना गया था कि वह उसकी पत्नी और बेटी है। सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने मंगलवार देर शाम बताया कि पूर्वी सीरिया के डेर अल जोर में आईएस के कब्जे वाले अंतिम इलाके में अमेरिका नीत गठबंधन ने भारी गोलाबारी की। ऐसा माना जाता है कि हजिन में कम से कम 12 आतंकवादी मारे गए हैं।
 
इसने बताया कि दक्षिण पश्चिम सीरिया में लड़ाई से बचकर भाग रहे कम से कम 11 सीरियाई विस्थापितों की बारूदी सुरंग की चपेट में आने से मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को बताया कि दो हफ्ते लंबे हमले ने अब तक 3,30,000 लोगों को विस्थापित कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि जॉर्डन की सरहद के नजदीक बिच्छू काटने, निर्जलीकरण और जल जनित बीमारियों की वजह से दो महिलाओं समेत कम से कम 12 बच्चों की मौत हुई है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

लखनऊ की खूबसूरत मॉडल-इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे और करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की पूरी कहानी

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पहली मुलाकात में राजीव गांधी को दिल दे बैठी थीं सोनिया गांधी, किताब A Journey of Love के बहाने सुनाई Love Story

अगला लेख