• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आतंकवाद
  3. समाचार
  4. Heroic French police dog dies during anti-ISIS raid
Written By WD
Last Updated : गुरुवार, 19 नवंबर 2015 (12:45 IST)

आतंकियों से लड़ते हुए के-9 'डीजल' की मौत, फ्रांस हुआ दुखी...

आतंकियों से लड़ते हुए के-9 'डीजल' की मौत, फ्रांस हुआ दुखी... - Heroic French police dog dies during anti-ISIS raid
फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकी हमलों के जिम्मेदारों पर पुलिस रेड में फ्रांस पुलिस के एक बहादुर डॉग 'डीजल' की मौत हो गई।   
पेरिस के उपनगर सां डेनि में एक अपार्टमेंट में छुपे आतंकियों के फ्लैट में जब पुलिस ने हमला करने से पहले अपने सबसे काबिल स्निफर डॉग 'डीजल' को भेजा गया। एक महिला आतंकी, जिसे पेरिस हमले के मास्टरमाइंड अब्देल हामिद अबाउद की पत्नी माना जा रहा है, एके-47 लेकर गोलियां बरसाने लगी। डीजल बहादुरी से उस महिला आतंकी पर टूट पड़ा लेकिन उसने कमर पर बंधे विस्फोटकों से खुद को उड़ा लिया। धमाके के साथ महिला आतंकी व 'डीजल' के भी मारा गया। 
 
डीजल की शहादत पर दुखी फ्रांस पुलिस के एक अफसर ने कहा, 'डीजल की मौत, हमारे साथी को खोने जैसी है। आतंकी हमले में मारा गया डीजल सात साल का था। वह बेल्जियन शिफर्ड नस्ल का था। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उसे कई पुलिस पदक भी मिल चुके थे। उसकी मौत से फ्रांस के लोग दुःखी हैं। डीजल की बहादुरी के बाद ट्विटर पर बहुत से लोगों ने #JeSuisChien पोस्ट किया जिसका अर्थ है आई एम डॉग...