‘ओए! इट्स फ्रायडे’ में प्रियंका चोपड़ा
फरहान अख्तर का नया शो ‘ओए! इट्स फ्रायडे’ धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है। इसमें फरहान बॉलीवुड की सेलिब्रिटीज़ से बात करते हुए नजर आते हैं। रितिक रोशन, आमिर खान, मुग्धा गोडसे जैसे कलाकार इस शो में शिरकत कर चुके हैं। 2
जनवरी को प्रसारित होने वाले शो में ‘दोस्ताना’ और ‘फैशन’ जैसी सफल फिल्म देने वाली प्रियंका चोपड़ा दिखाई देंगी। प्रियंका और फरहान की ट्यूनिंग अच्छी है और दोनों ‘डॉन’ में साथ काम कर चुके हैं। इस एपिसोड में प्रियंका अपने से जुड़ी कुछ खास और दिलचस्प बातें बताएँगी, जो उन्होंने अब तक किसी को नहीं कही। फरहान से बातचीत करते समय प्रियंका पुरानी यादों में खो जाती हैं और अपने बचपन की, विद्यार्थी जीवन की बातें दर्शकों से शेयर करती हैं। एनडीटीवी इमेजिन पर दो जनवरी रात दस बजे इस कार्यक्रम को देखा जा सकेगा।