suvichar
✕

फीमेल फैन फॉलोइंग की वजह से लव त्यागी को मिला यह रियलिटी शो

Updated: बुधवार, 24 जनवरी 2018 (13:08 IST)
बिग बॉस 11 के खत्म होने के बाद भी लोगों को शो के कंटेस्टेंट्स के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। तो इस बार बिग बॉस के टॉप 7 में जगह बनाने वाले कंटेस्टेंट लव त्यागी की खबर आई है। शुरुआत में इतना नाम ना कमाने वाले कॉमनर लव त्यागी कब सीज़न के टॉप 7 में पहुंच गए पता ही नहीं चला। बेबी सलमान कहलाने वाले लव की फैन फॉलोइंग भी जबर्दस्त तरीके से बढ़ी है। सिर्फ फैंस ही नहीं अब तो टीवी चैनल्स भी इन्हें पसंद करने लगे हैं। 
 
इनकी इसी पॉपुलेरिटी को देखते हुए अब लव एक और रिएलिटी शो में नज़र आने वाले हैं। लव अब एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला के अगले सीजन में नजर आएंगे। खबर है कि लव ने इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया है। प्रोडक्शन हाउस वायकॉम 18 ने लव त्यागी की इस फैन फॉलोइंग को देखते हुए ही यह फैसला लिया है। शो को सनी लियोनी और रणविजय सिंह होस्ट करेंगे और इसकी शूटिंग मार्च से शुरू होगी। 

ALSO READ: सनी लियोनी की वेबसीरीज
 
लव त्यागी के रिएलिटी शो में भाग लेने के अलावा खबर है कि बंदगी ने भी एक फिल्म साइन की है, शिल्पा शिंदे को मराठी फिल्मों से ऑफर हैं और अर्शी खान की माने तो वे भी बाहुबली एक्टर प्रभास के साथ फिल्म करने वाली हैं। बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स घर से बाहर निकलकर नाम तो कमाते हैं। लव को यह मौका उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग के कारण मिला है। 

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख