suvichar

पद्मावत : 200 करोड़, 300 करोड़ या 400 करोड़

Updated: बुधवार, 24 जनवरी 2018 (11:22 IST)
अजीबोगरीब माहौल में 'पद्मावत' 25 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही है। मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान में कोई नहीं जानता कि उनके शहर में फिल्म रिलीज होगी या नहीं। फिल्म का प्रदर्शन रोकने के लिए रोजाना हंगामा हो रहा है। धमकियां और आगजनी की खबरें हैं। प्रादेशिक सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है। अन्य प्रदेशों में भी कुछ शहरों में हंगामा हो सकता है। 
 
'पद्मावत' पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चाओं में बनी हुई है और इस फिल्म के बारे में लोगों में भारी उत्सुकता है। कई लोग फिल्म देखना चाहते हैं कि आखिर क्या वजह है कि इस फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग उठ रही है। 
 
कुछ लोग संजय लीला भंसाली के फैन हैं। भंसाली परदे पर बड़ी खूबसूरती के साथ कहानी दर्शाते हैं। भव्य सेट, रंग बिरंगी ड्रेसेस, शानदार सिनेमाटोग्राफी, मधुर संगीत उनकी फिल्म की खासियत रहते हैं। 
 
फिल्म उद्योग का एक धड़ा मानता है कि विवाद का फिल्म को भरपूर लाभ होगा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी। भले ही हंगामे के कारण फिल्म की ओ‍पनिंग प्रभावित होगी, लेकिन अगले दो सप्ताह तक कोई बड़ी फिल्म प्रदर्शित नहीं हो रही है और इस फिल्म के लिए रास्ता खुला है। 
 
इनका मानना है कि फिल्म 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन आसानी से कर लेगी। ये भी संभव है कि 400 करोड़ तक भी पहुंच जाए क्योंकि फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है। 
 
दूसरी ओर कुछ लोगों का मानना है कि हंगामे के कारण फिल्म की ओपनिंग प्रभावित होगी और इसका भारी नुकसान 'पद्मावत' को उठाना पड़ सकता है। खासतौर पर छोटे शहरों में फिल्म को प्रदर्शित करना मुश्किल होगा। 
 
मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान में कलेक्शन सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। यहां पर फिल्म का 25 को प्रदर्शित होना मुश्किल लग रहा है। कुछ सिनेमाघरों ने तो पोस्टर लगा दिया है कि उनके यहां फिल्म का प्रदर्शन नहीं होगा। स्थिति सुधरने के बाद संभव है कि दो-तीन दिन बाद फिल्म इन प्रदेशों में रिलीज हो। 
 
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र के भी कुछ शहरों में फिल्म के प्रदर्शन में बाधा आ सकती है। लिहाजा फिल्म का बिजनेस 200 करोड़ के आसपास रहेगा। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख