suvichar
✕

मैं चाहती हूं कि लोग मुझसे नफरत करें- हिना खान

Updated: शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (16:20 IST)
एकता कपूर के फेमस शो 'कसौटी जिंदगी के 2' शानदार तरीके से टेलीविज़न पर दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। शो की वैम्प 'कोमोलिका' की भी धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। शो नए अंदाज़ में है तो 'कोमोलिका' का भी नया अवतार होना तो बनता है। इस नई कोमोलिका को भी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। 
 
इस अवतार में दर्शक पहली बार हिना खान को देख रहे हैं। कई वर्षों तक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में संस्कारी बहु का किरदार निभाकर थक चुकी हिना अब नए और बिल्कुल ऑपोजिट किरदार के लिए तैयार हैं। बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी में भी सभी ने उनका बोल्ड और ग्लैमरस अवतार देखा ही था। इस शो में मिल रहे रिस्पांस से हिना खान काफी खुश हैं। 
 
हिना खान का कहना है कि नई 'कोमोलिका' पुरानी वैम्प से बिल्कुल अलग है। पुराने और नए शो के किरदारों के बीच तुलना नहीं होना चाहिए क्योंकि हर एक्टर किरदार को अपने तरीके से निभाता है। हिना ने यह भी कहा कि यही एकता कपूर भी चाहती थीं और इसीलिए इस वैम्प के लुक में नयापन लाया गया है। हिना खान ने आगे की बातचीत में बताया कि शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में संस्कारी बहू का किरदार निभाने के बाद कोमोलिका का निगेटिव रोल निभाना मेरे लिए काफी चैलेंजिंग रहा। क्योंकि मैने इससे पहले नेगेटिव किरदारों को एक्सप्लोर नहीं किया है। 
 
हिना ने आगे की जर्नी के बारे में बताया कि मुझे यकीन है कि यह एक बेहतरीन अनुभव रहेगा। साथ ही काफी चुनौती पूर्ण भी होगा क्योंकि मैं चाहती हूं कि लोगों का दिल जीतने के अलावा वो इस किरदार के रुप में मुझसे नफरत भी करें। आखिर हर एक्टर यह चाहता है कि उसे उसके किरदार के रुप में जाना जाए चाहे वह नेगेटिव ही क्यों ना हो। 'कसौटी जिंदगी के' शो में पहले कमोलिका का किरदार उर्वशी ढोलकिया ने निभाया था। वे आज भी उसी नाम से जानी जाती हैं। हिना खान भी लोगों के दिलों में अपनी नई छाप छोड़ना चाहती हैं। 

Show comments

करवा चौथ पर 'रामायण’ का खास तोहफा, फिल्म का नया गाना 'जुड़ी जोड़ी' रिलीज, दिखा प्रभु राम और मां सीता का पावन प्रेम

‘बॉर्डर 2’ के बाद फिर एक्शन मोड में अहान शेट्टी, इस दिन शुरू होगी ‘सनकी’ की शूटिंग

बर्थडे स्पेशल: कृति खरबंदा की इन 6 जोड़ियों ने पर्दे पर बिखेरा रोमांस का जादू, पुलकित सम्राट के साथ है खास कनेक्शन

जंगल में आलिया भट्ट को शादी के लिए प्रपोज कर रहे थे रणबीर कपूर, तभी सामने आ गए 3 बब्बर शेर, KBC में सुनाया किस्सा

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के पुनीत इस्सर, बोले- सरकार से दिक्कत है तो चुनाव लड़कर दिखाइए

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख