रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. divyanka tripathi dahiya's hooneymoon causes problem to these two
Written By

दिव्यांका-विवेक के हनीमून से खफा हैं ये दो लोग

divyanka tripathi dahiya's
टीवी की सुपरस्टार दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया फिल्हाल अपने हनीमून के मज़े ले रहे हैं। दोनों दुनिया की सबसे रोमांटिक कंट्री फ्रांस पहुंच चुके हैं और पेरिस में समय बिता रहे हैं, परंतु ये दो लोग ऐसे हैं जिन्हें इस हनीमून से हो रही है तकलीफ। 


 
 
दिव्यांका सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' की शूटिंग से अभी गायब हैं। ऐसे में उनका टेलीविजन परिवार उन्हें जमकर मिस कर रहा है। उनके हनीमून से जाने से जिन्हें सबसे ज्यादा उनकी कमी खल रही है वे हैं उनके ऑनस्क्रीन बच्चे आदी और रूही (अभिषेक वर्मा और अदिति भाटिया)। दोनों सेट पर दिव्यांका के कमरे को छोड़ने को तैयार नहीं। दिव्यांका को भी इसकी खबर लग चुकी है और उन्होंने भी संदेशा भिजवा दिया है कि वे भी अपने रील लाइफ बच्चों को काफी मिस कर रही हैं। 

photo credit : instagram 
ये भी पढ़ें
रफी : वो जब याद आए, बहुत याद आए