Hanuman Chalisa
✕

उर्वशी हुई बाहर, रोने लगे श्रीसंत: बिग बॉस 12

Updated: सोमवार, 5 नवंबर 2018 (11:48 IST)
दिवाली त्योहार का क्रेज़ हर कहीं है। सेलीब्रिटीज़ और शोज़ में प्री-दिवाली फंक्शंस का भी शोर है। ऐसे में बिग बॉस कैसे पीछे छुटता। बिग बॉस तो है ही एक घर, जहां के सदस्य कभी रुठते हैं, कभी मनाते हैं, कभी खुलकर हंसते हैं, तो कभी खूब रोते हैं। इसलिए बिग बॉस के घर में भी प्री-दिवाली सेलीब्रेशन की धूम रही और साथ ही यहां सेलीब्रिटी गेस्ट भी पहुंचे। 
 
यह सेलीब्रेशन हुआ 'वीकेंड का वार' एपिसोड में। गेस्ट की मौजुदगी में जहां घरवालों को टास्क भी दिए गए, तो गिफ्ट भी। दिवाली सेलीब्रेशन के मौके पर कॉमेडियन भारती सिंह और क्युट सिंगर आदित्य नारायण बिग बॉस के घर पहुंचे। घरवालों से मुलाकात करने के बाद उन्होंने गेम, की शुरुआत की। भारती ने जहां सभी को अपनी कॉमेडी से हंसाया, वहीं आदित्य ने उन्हें टास्क दिए। 
 
इस एपिसोड में घरवालों को उस सदस्य का नाम लेना था जो घर में अंधेरा कर रहा है या उजाला ला रहा है। यह वाकई काफी मज़ेदार गेम था जिसे कंटेस्टेंट्स ने खेला। इस मौके पर सभी ने अपनी दुश्मनी निकाली और उन लोगों का नाम लिया जो घर में अंधेरा कर रहा है। इसमें जसलीन ने रॉमिल का और रॉमिल ने जसलीन का नाम लिया। दोनों ने कहा कि दोनों इस घर में अंधेरा कर रहे है। 
 
इसके अलावा कंटेस्टेंट्स को दिवाली गिफ्ट भी मिले। खास बात यह थी कि गिफ्ट बिग बॉस के घर से नहीं बल्कि कंटेस्टेंट्स के ही घर से आए थे। इन गिफ्ट्स में से एक खास गिफ्ट था श्रीसंत के लिए जो उन्हें उनकी बेटी ने भेजा था। इस गिफ्ट को देखकर हर वक्त लड़ाई के मूड में रहने वाले श्रीसंत भी ईमोशनल हो गए। श्रीसंत की बेटी काफी छोटी हैं। वे अभी प्ले स्कूल में ही है। उन्होंने एक कार्ड में श्रीसंत को लिखकर भेजा आई लव यू पापा। इसे पढ़कर श्रीसंत भी रोने लगे। इसी एपिसोड में उर्वशी एलिमिनेट भी हो जाती हैं। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख