dharma sangrah
✕

हितेन तेजवानी ‘बिग बॉस’ से बाहर

Updated: सोमवार, 18 दिसंबर 2017 (00:42 IST)
मुम्बई। लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता हितेन तेजवानी आज रात 'बिग बॉस' के घर से बाहर हो गए जो कि इस रिएलिटी टेलीविजन शो के वर्तमान सीजन की सबसे बड़ी हैरानियों में से एक है। नामिनेटेड प्रतिभागियों शिल्पा शिंदे, प्रियंक शर्मा, लव त्यागी और हितेन में से 43 वर्षीय हितेन शो के 11वें सीजन से बाहर हो गए।


हितेन ने कहा, ‘यह (घर से बाहर होना) मेरे लिए सबसे बड़ी हैरानी के तौर पर आया। कुछ लोगों जैसे प्रियंक और लव की तुलना में मैं घर में रहने लायक था। मेरा मानना है कि मैं अन्य प्रतिभागियों के लिए एक खतरा था। मैं महसूस करता हूं कि लोग मजबूत प्रतिभागियों को बाहर करने के इंतजार में थे। हम 12वें सप्ताह में थे और अब खेल गंदा होगा।’

उन्होंने कहा, ‘यदि मौका मिलता है ते मैं शो में फिर से वापस जाना चाहूंगा लेकिन मैं अपने दिमाग में बदले की भावना से नहीं जाऊंगा। मुझे पता होगा कि मेरे पीछे कौन अच्छा था और कौन बुरा। मैं यही कहूंगा कि मैंने असली चेहरे देखे।’

आज के रात ‘वीकेंड के वार’ एपिसोड में घर से बाहर होने की प्रक्रिया थोड़ी अलग थी क्योंकि मेजबान सलमान खान ने नामिनेटेड प्रतिभागियों हितेन और प्रियंक को एक गुप्त कक्ष में प्रवेश करने और वहां इंतजार करने के लिए कहा। वहीं बाकी बचे प्रतिभागियों विकास गुप्ता, अरशी खान, हिना खान, आकाश डडलानी, लव त्यागी और पुनीश शर्मा को सर्वसम्मति से यह फैसला करना था कि घर से बाहर किसे किया जाना चाहिए।

हितेन ने कहा, 'मेरा मानना है कि बहुसंख्यक ने प्रियंक को घर में रहने के लिए चुना। मेरा मानना है कि विकास, अरशी और पुनीश ने मेरे पक्ष में मतदान किया। चौंकाने वाली बात है कि शिल्पा ने मुझे वोट नहीं किया।’ (भाषा) 

Show comments

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

'चार यार' से पहले इन 8 आइकॉनिक फ्रेंड ग्रुप्स ने जीता दिल, ये जवानी है दीवानी से फुकरे तक दोस्ती के यादगार किस्से

'घूसखोर पंडत' का नाम बदलकर हुआ 'गजब रात', मनोज बाजपेयी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख