Daily Horoscope
✕

मैंने कंबल के अंदर हाथ डाला तो मुझे लेस्बियन कहा गया

Updated: मंगलवार, 12 जून 2018 (12:23 IST)
ज़ी टीवी के वीकेंड शो 'जज़बात.. संगीन से नमकीन तक' में टीवी से जुड़ी कई हस्तियां आकर अपने जीवन के बारे में खुलासे करती हैं। राजीव खंडेलवाल के इस शो से फैंस अपने फेवरेट सेलीब्रिटी के कई किस्से जान जाते हैं और उन्हें करीब से समझ पाते हैं। शो में अब तक तक रोहित और रोनीत रॉय, अदा खान, दिव्यांका त्रिपाठी, धीरज धूपर, राखी सावंत, बरुन सोबती, अर्शी खान, भारती सिंह जैसे कई कलाकार भाग ले  चुके हैं। 
 
शो के लेटेस्ट एपिसोड में इस बार बारी थी एक्ट्रेसेस और ऑफ-स्क्रीन बेस्ट फ्रेंड्स जुही परमार और आश्का गोराडिया की। दोनों ने शो में पहुंचकर होस्ट राजीव खंडेलवाल के साथ बहुत मस्ती की साथ ही सभी की दिलचस्प बातचीत भी हुई। एपिसोड के दौरान जूही और आश्का ने इंडस्ट्री से जुड़े अपने कई किस्से शेयर किए। साथ ही दोनों ने अपनी बेहतरीन दोस्ती के बारे में भी बात की। एक-दूसरे से जुड़े कई व्यक्तिगत अनुभव और चौंकाने वाले सच का खुलासा किया। दोनों गॉर्जियस एक्ट्रेसेस को बोलने का अच्छा अवसर मिल गया। 
 
आश्का ने शेयर किया कि मेरी सेक्सुअलिटी को गलत तरीके से पेश किया गया। मुझे जानबूझकर और एडिटिंग ट्रिक्स से रियलिटी शो में लेस्बियन दिखाया गया और यह मेरे साथ मेरे माता-पिता के लिए भी बेहद शर्मनाक था। मैं एक साथी की एलर्जी रिएक्शन की वजह से उस पर बाम लगा रही थी, तो मैं उसके कंबल के अंदर हाथ इसलिए डाल रही थी कि उसके रैशेज़ नेशनल टेलीविज़न पर ना दिखाई दें और वो शर्मिंदा ना हो। लेकिन चैनल ने इसे अलग ही तरीके से दर्शाया। 
 
आश्का ने आगे बताया कि उस समय मैं शो के फॉर्मेट एक हिसाब से चल रही थी और मैं अपने आप को बचाने के लिए कुछ नहीं कर पा रही थी। जब मेरी मां शो में आकर मुझसे मिली तब उन्होंने मुझे बताया कि मुझे किस तरह से शो में दिखाया जा रहा है। शो के होस्ट, मेरे दोस्त और पूरे मीडिया के लोग मेरे समर्थन में आगे आए और स्थिति को बचाने के लिए अपनी पूरी कोशिश की। 
 
आश्का ने अपनी स्थिती को संभालते हुए कहा कि आज जज़बात के स्टेज पर मैं इस अवसर को पूरी तरह से दुनिया को दिखाना चाहती हूं कि मैं खुशी से एक बहुत ही अच्छे आदमी से शादी कर रही हूं और स्ट्रेट हूं और बहुत खुश हूं। 

Show comments

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख