सम्बंधित जानकारी
- सलमान ने कहा बॉलीवुड में मुझे कुछ लोग पसंद नहीं, ऋषि कपूर पर निशाना!
- सलमान खान की 'रेस 3' का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर, प्लस और माइनस पाइंट्स के साथ
- सलमान खान और ईद... 6 ब्लॉकबस्टर... 1461 करोड़ रुपये का कलेक्शन
- दो सुपरस्टार्स की धमाकेदार फिल्म, 2019 में होगी रिलीज
- आलिया को समझ होती आज सलमान से भी ज्यादा कमा रही होती
कॉमेडियन नहीं बल्कि एक डांसर बनना चाहती थीं भारती सिंह
कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में शो 'डांस दीवाने' के लिए एक एपिसोड की शूटिंग की है। इस शो में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित जज के तौर पर हैं। भारती भले ही कॉमेडियन हों लेकिन वे हर फील्ड में एक्सपर्ट हैं। चाहे कॉमेडी हो, डांस या होस्टिंग हो, वे हमेशा अपना बेहतरीन देती हैं।
शो में पहुंची भारती ने कहा कि मैं वास्तव में अपनी लाइफ में एक डांसर बनना चाहती थी। डांस हमेशा मेरा जुनून रहा है। ऐसे शो को देखना बहुत अच्छा लगता है, जहां अलग-अलग उम्र के सभी लोग अपने जुनून को दिखाने के लिए एकसाथ आ रहे हैं।
भारती ने आगे कहा कि मैं उस उत्साह और ऊर्जा की सराहना करती हूं जो मुझे यहां देखने के लिए मिली। इस शो में भारत के हर कोने से डांस को लेकर जुनून रखने वाले लोग आते हैं और लोगों को अपने टैलेंट से हैरान करते हैं। यह डांस शो उन लोगों को मंच प्रदान करता है जो डांस के लिए बेहद भावुक हैं।
शो 'डांस दीवाने' कलर्स चैनल पर प्रसारित होता है। इसके पहले रेस 3 की टीम ने भी यहां पहुंचकर बहुत मस्ती की थी।
