suvichar

मिस इंडिया बनी 'कैकयी'

रामायण से शिखा स्‍वरूप की वापसी

Written By WD
Updated: बुधवार, 1 अगस्त 2012 (10:43 IST)

जीटीवी पर 12 अगस्‍त से पौराणिक धारावाहिक रामायण शुरू हो रहा है। इसमें कैकयी के किरदार में शिखा स्‍वरूप नजर आएंगी। मिस इंडिया बनने के बाद छोटे पर्दे पर चंद्रकांता का किरदार निभाने वाली शिखा लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं।


PR

इस बारे में शिखा ने कहा, जी हां, मुझे जीटीवी के धारावाहिक रामायण में कैकयी का रोल अदा करने के लिए साइन किया गया है। इस शो के जरिए जीटीवी उस दौर को एक बार फिर साकार करना चाहता है, जब दूरदर्शन पर रामायण देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार करते थे।

शिखा कहती हैं कि मैं कैकयी के रोल को लेकर बहुत उत्‍साहित हूं। ऐसी क्षत्रिय महारानी का रोल निभाना वाकई चुनौतीपूर्ण है, जिसमें कुछ निगेटिव शेड भी हैं। मुझे इस प्रतिष्ठित किरदार को करने में बहुत मजा आएगा। मुझे उम्‍मीद है कि मैं अपनी ओर से कुछ खास प्रभाव जोड़ सकूंगी।

इस बारे में धारावाहिक की प्रोड्यूसर मीनाक्षी सागर ने कहा, मुझे लगता है कि शिखाजी कैकयी की भ‍ूमिका में जबर्दस्‍त आकर्षण पैदा करेंगी। वे पहले भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। मिस इंडिया का ताज पहनने के 25 साल बाद भी वो आज उतनी ही आकर्षक नजर आती हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

‘बंटवारा 1947’ ने हेमा मालिनी का जीता दिल, सनी देओल-शबाना आजमी की एक्टिंग की जमकर तारीफ

‘टॉक्सिक’ को लेकर यश ने किया साफ ऐलान, बच्चों को घर पर रहने की सलाह; 26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

'क्लीन अप कंपनी' का ट्रेलर रिलीज, तीन दोस्तों ने खोली लाशें ठिकाने लगाने वाली कंपनी, फिर शुरू हुआ खूनी खेल

अमिताभ बच्चन ने किराए पर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेगा इतना किराया

ब्लैक ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह का ग्लैमरस अवतार, कातिलाना अदाओं ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका