Hanuman Chalisa

'बिग बॉस' 5 : फ्लॉप शो

Written By ND
Published: शनिवार, 22 अक्टूबर 2011 (13:44 IST)

कलर्स चैनल का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो "बिग बॉस" अपने पाँचवें सीजन में दम तोड़ने लगा है। तीन हफ्ते से भी कम समय में इस शो की लोकप्रियता रसातल में चली गई। जिस दिन "बिग बॉस" शुरू हुआ था, उस दिन इस शो की टीआरपी 4 से ऊपर थी, लेकिन आज यह घटकर 2 के आसपास है।

PR


चैनल और शो के प्रोड्यूसर "बिग बॉस" के लिए दर्शकों को खींचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं, पर लगता नहीं कि उनकी कोशिश सफल होगी। "बिग बॉस" के पाँचवें सीजन के फ्लॉप होने के कारणों में एक है "बिग बॉस" के घर में रहने वाले मेहमान, जो बेहद बोर और अनजाने चेहरे हैं।

शक्ति कपूर, अमर उपाध्याय, रागेश्वरी और जूही परमार के अलावा दर्शकों ने कभी किसी को पहले छोटे या बड़े परदे पर नहीं देखा! चैनल भले ही सिद्धार्थ भारद्वाज को युवाओं में लोकप्रिय कहें, पर सच यह है कि उन्हें कोई नहीं जानता!

जिन चार लोगों को लोग पहचानते हैं, वे भी आठ से दस साल पहले पसंद किए जाने वाले चेहरे हैं। शक्ति कपूर तो वैसे भी परिवारों की पसंद कभी नहीं रहे। अमर उपाध्याय को दर्शक "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" के जमाने में मिहिर कैरेक्टर के रूप में सालों पहले जानते थे, आज नहीं! यही हाल जूही का है जो "कुमकुम" के कारण महिलाओं की पसंद थीं, पर उन्हें फिर देखना सहन नहीं हो रहा! रागेश्वरी कभी ऐसा चेहरा नहीं रहीं, जो पसंद किया जाता हो।

इसके अलावा जो भी घरवाले हैं, उन्हें देखने के लिए कोई अपना समय खराब करना शायद नहीं चाह रहा। जिस ट्रैक पर यह शो जा रहा है, उसमें रोचकता का भारी अभाव है। पूजा मिश्रा का उजड्डों जैसा व्यवहार और नकारात्मक अंदाज किसी के गले नहीं उतर रहा! तीन बार आउट होने की कगार पर आने के बाद भी उनका अब तक बने रहना गले नहीं उतर रहा। दर्शक आखिर इन अनजाने चेहरों के बारे में क्यों जाने, यह सवाल चैनल को खुद अपने आपसे पूछना चाहिए?

दूसरा कारण है इसका समय! सामान्यतः घरों में टीवी अधिकतम रात 11 बजे तक ही देखा जाता है। अब तक "बिग बॉस" के पिछले चारों सीजन में समय 11 से आगे नहीं बढ़ा, पर इस बार समय साढ़े 11 तक बढ़ाया गया। इसका नतीजा यह रहा कि दर्शकों ने शो को नकार दिया।

इस बार का फार्मेट भी इसके फ्लॉप होने के कारणों में शामिल है। एक कारण यह भी है कि शो के होस्ट संजय दत्त बेहद बोरिंग और नाटकीय हैं। सलमान खान की उम्मीद में शो देख रहे लोगों ने भी "बिग बॉस" से तौबा कर ली है। 13 महिलाओं और एक चुके और आउट डेटेड पुरुष कलाकार के तौर पर शक्ति कपूर को "बिग बॉस" के घर में भेजकर किस मनोरंजन की उम्मीद की गई थी, यह अब तक समझ नहीं आया?

अब भले ही वाइल्ड कार्ड इंट्री के जरिए "बिग बॉस" के घर में किसी को भी भेज दिया जाए, दर्शक चैनल पर वापस लौटेंगे इसमें संदेह है, क्योंकि अब तक का कोई इतिहास नहीं है कि कोई फ्लॉप शो बाद की कोशिशों से चल निकला हो!

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

आवारापन 2: 19 साल बाद लौट रहा है इमरान हाशमी का सबसे दर्दभरा किरदार, क्या फिर जीत पाएगा शिवम दर्शकों का दिल?

देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का लंदन में उसी अस्पताल में निधन जहां पिता ने ली थी अंतिम सांस, परिवार में मां और बहन

आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया 'बंटवारा 1947' का दमदार ट्रेलर, शबाना आज़मी, सनी देओल और प्रीति जिंटा ने दिखाई इंसानियत की झलक

बंटवारा 1947 मूवी प्रिव्यू: 79 साल पुराने जख्मों की दर्दनाक कहानी, सनी देओल-राजकुमार संतोषी की सुपरहिट जोड़ी फिर मचाएगी धमाल

शिरडी में लॉन्च हुआ 'चिल्ड्रेन ऑफ गॉड' का ट्रेलर, ट्रांसजेंडर समुदाय के सम्मान का देगा मजबूत संदेश

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका