ramcharitmanas

नच बलिए : पूजा का बुरा अनुभव

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (15:57 IST)
IFM
पूजा बेदी और हनीफ की जोड़ी को बेहतर नृत्य करने के बावजूद ‘नच बलिए 3’ से असमय बिदा होना पड़ा। पूजा को इस तरह से जाना बिलकुल अच्छा नहीं लगा और वह बेहद अपसेट है।

पूजा की नजरों में कार्यक्रम से बाहर होने का कारण दर्शकों के वोट के बजाय जज हैं। पूजा कभी भी जजों द्वारा दिए गए नंबरों और टिप्पणियों से खुश नही थी। खासकर कार्यक्रम की एक जज कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेण्ट की टिप्पणियों से।

पूजा के मुताबिक वैभवी की टिप्पणियाँ अच्छा परफॉर्म करने के बावजूद बड़ी तीखी रहती थी, इससे दर्शक भी प्रभावित हो जाते थे और इस जोड़ी को वोट नहीं मिल पाते थे।

कार्यक्रम के एक एपिसो ड के दौरान पूजा ने इस बात को वैभवी के सामने भी उठाया था। इस पर वैभवी तिलमिला गई थी और उसने पूजा को जज की कुर्सी पेश की थी।

इस समय पूजा फिर से डांस की तैयारी कर रही है क्यों‍कि बाहर हुई जोडि़यों में से एक जोड़ी को वाइल्ड कार्ड के जरिए फिर से कार्यक्रम में प्रवेश मिलेगा।

पूजा का कहना है कि वह अनुबंध से बँधी हुई है इसीलिए वह वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए तैयारी कर रही है, वरना उसकी इस कार्यक्रम में भाग लेने की बिलकुल भी इच्छा नहीं है। वह तो दर्शकों से कह रही है कि उसे वोट मत दीजिए।

जजों के रूखे व्यवहार (डेविड धवन को छोड़कर) के अलावा पूजा को कार्यक्रम के फार्मेट पर भी ऐतराज है। पूजा के मुताबिक ‘नच बलिए’ के मुकाबले ‘झलक दिखला जा’ ज्यादा उम्दा कार्यक्रम है।

उस कार्यक्रम में जजों का व्यवहार इतना रूखा नहीं है और प्रतियोगी जजों से अपनी परफॉर्म पर खुले मन से बात करता है। इस कारण इस कार्यक्रम की टीआरपी ‘नच बलिए’ के मुकाबले लगातार बढ़ती जा रही है।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें
Show comments

यश की 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान तय: जानें 26 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म के क्रेज की 5 बड़ी वजहें

‘बंटवारा 1947’ ने हेमा मालिनी का जीता दिल, सनी देओल-शबाना आजमी की एक्टिंग की जमकर तारीफ

‘टॉक्सिक’ को लेकर यश ने किया साफ ऐलान, बच्चों को घर पर रहने की सलाह; 26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

'क्लीन अप कंपनी' का ट्रेलर रिलीज, तीन दोस्तों ने खोली लाशें ठिकाने लगाने वाली कंपनी, फिर शुरू हुआ खूनी खेल

अमिताभ बच्चन ने किराए पर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेगा इतना किराया

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका