sundarkand

छवि को ढोते राजा चौधरी

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (16:36 IST)
PR
‘बिग बॉस’ शो में राजा चौधरी गलत वजहों से चर्चाओं में थे और इस शो के खत्म होने के बाद भी वे गलत वजहों से चर्चा में हैं। राजा के लिए मानो ‘बिग बॉस’ खत्म ही नहीं हुआ हो और अभी भी उन पर इसकी खुमारी चढ़ी हुई है।

‘बिग बॉस’ के घर में जाने के पूर्व राजा चौधरी को उनकी पत्नी श्वेता की वजह से जाना जाता था। श्वेता राजा के मुकाबले अधिक लोकप्रिय हैं। साथ ही श्वेता पर उन्होंने जो जुल्म ढाए, इस कारण लोग उन्हें थोड़ा पहचानने लगे थे। राजा की इमेज एक ऐसे पति के रूप में थी जो अपनी पत्नी की लोकप्रियता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है और उस पर अत्याचार कर रहा है।

‘बिग बॉस’ शो में राजा ने इसलिए हिस्सा लिया कि उनकी इमेज भी सुधर जाए और उनकी पत्नी भी उन्हें स्वीकार ले। पहले सप्ताह चुपचाप रहने वाले राजा ने धीरे-धीरे इस शो में खलनायकी के तेवर दिखाए।

लगभग प्रत्येक हाउसमेट्स से उन्होंने झगड़ा किया। गाली-गलौज की और अशोभनीय हरकत की। राजा का नाम जब भी नॉमिनेशन में आया, वे बच निकले। बस, राजा ने समझ लिया कि उनकी खलनायकी को देखकर लोग उन्हें वोट दे रहे हैं। जबकि लोग राजा को इसलिए बचा रहे थे क्योंकि वे उन्हें मनोरंजन के लिए मसाला उपलब्ध कराते थे। एक बार बिग बॉस ने भी राजा को बचा लिया, जब नॉमिनेशन में उनका नाम राहुल महाजन के साथ था।

राजा की इमेज मुँहफट, बदतमीज, गुस्सैल इंसान की बन गई और उन्हें भी इसमें मजा आने लगा। पहले वे अपने इस बुरे पक्ष को दिखाने से डरते थे, लेकिन बाद में इसका वे प्रदर्शन करने लगे। अपनी इमेज को ही उन्होंने कामयाबी का राज समझ लिया और शो खत्म होने के बाद भी उनकी भौंडी हरकतें जारी हैं।

पहले संजय निरूपम की पार्टी में उन्होंने शराब पीकर हंगामा किया और हाल ही में एक किन्नर के साथ बदतमीजी करते हुए उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राजा यह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया है। वे चाहते हैं कि वह उन्हें स्वीकार ले, लेकिन पहल भी वही करे। राजा अपने अहं के कारण पहल करने से हिचक रहे हैं और श्वेता का ध्यान आकर्षित करने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

ये भी संभव है कि राजा ऐसे ही हो, लेकिन हाल ही में उनकी बनी नकारात्मक छवि को उन्होंने कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया है और इस छवि को वे जीने लगे हैं। जरूरत है राजा को इस नई इमेज से छुटकारा पाने की।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें
Show comments

सलमान खान खाना खाते हुए क्यों लगवा रहे थे सिर में इंजेक्शन? शैलेंद्र सिंह ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

The Traitors Season 2: करण जौहर के शो में 21 सेलिब्रिटी खिलाड़ियों का खुलासा, मल्लिका शेरावत से मुनव्वर फारुकी तक नाम शामिल

'रामायणम्' का ट्रेलर देख प्रभावित हुए रामानंद सागर के पोते शिव सागर, साई पल्लवी और यश की तारीफ में कही ये बात

'शकुंतला देवी' के 6 साल: जब विद्या बालन ने एक ही किरदार में प्रतिभा के साथ मां और उसकी भावनाओं को निभाया खूबसूरती से

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए कार्तिक आर्यन, दान किए 1 करोड़ रुपए

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका