Hanuman Chalisa

केशव पंडित अब टीवी पर

समय ताम्रकर
PR
रोमांच, सस्पेंस और ड्रामे से भरपूर ‘केशव पंडित’ धारावाहिक जी टीवी पर 15 मई से शुरू हो रहा है। प्रसिद्ध लेखक वेदप्रकाश शर्मा के उपन्यास पर आधारित इस धारावाहिक के जरिये लोगों को उन कानूनों से भी परिचित कराया जाएगा, जिनके बारे में आम आदमी ज्यादा नहीं जानता है। देश की कानून और व्यवस्था से जुड़े रोमांचक और रहस्यमयी घटनाक्रमों से दर्शकों को जोड़े रखने की कोशिश की जाएगी। जी सिने स्टार की खोज से सामने आए सरवर आहूजा इसमें केशव पंडित की भूमिका निभाएँगे।

केशव पंडित को नहीं जानती थीं एकता
’केशव पंडित’ की निर्माता एकता कपूर ने मुंबई में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि उन्हें केशव पंडित के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वे अपने लेखकों के साथ मीटिंग कर रही थी, तब उनमें से एक ने कहा कि मुंबई में बैठकर आप नहीं जानती हैं कि लोग क्या देखना चाहते हैं। उसने फिर केशव पंडित के बारे में बताया, जिस पर आधारित उपन्यास लोग बड़े चाव से पढ़ते हैं और वह बेहद लोकप्रिय पात्र है। एकता ने जब उन किताबों को पढ़ा तो वे बेहद प्रभावित हुईं और उन्होंने तुरंत इस उपन्यास के लेखक वेदप्रकाश शर्मा से बात की। एकता का कहना है कि यदि यह धारावाहिक सफल रहता है तो छोटे शहर में रहने वाले लेखकों की रचनाओं पर आधारित धारावाहिकों की बाढ़ आ जाएगी। उन्हें पूरा विश्वास है कि यह धारावाहिक सफल रहेगा।

समाज से ही मिलती हैं कहानियाँ
वेदप्रकाश शर्मा के उपन्यासों पर कुछ फिल्में बनी हैं, लेकिन धारावाहिक बनने का यह पहला अवसर है। उन्होंने बताया ‘मैंने केशव पंडित को आधार बनाकर 1981 से उपन्यास लिखना शुरू किया, जो बेहद लोकप्रिय रहा। लोगों की माँग पर मैं इसे लगातार लिखता रहा। इस उपन्यास की इतनी डिमांड थी कि यह ब्लैक में बिकता था।‘ वेदप्रकाश के मुताबिक ज्यादातर लोगों को कानून पर ‍अविश्वास है और वे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते हैं। कानून पर विश्वास पैदा करने के लिए यह लिखा गया। क्या वे नई कड़ियाँ भी लिखेंगे? पूछने पर उन्होंने बताया ‘यह धारावाहिक कुछ पुरानी कहानियों पर आधारित होगा, जिनमें आज के दौर के मुताबिक कुछ बदलाव किए गए हैं। साथ ही कुछ नई कहानियाँ भी लिखी जाएँगी।‘

लकी हूँ जो ऐसा किरदार निभाने को मिला : सरवर
’खन्ना एंड अय्यर’ और ‘मेरी पड़ोसन’ जैसी फिल्म कर चुके सरवर आहूजा जी सिने स्टार की खोज है और एक बार फिर यह चैनल उनके करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। सरवर के मुताबिक उन्हें एकता कपूर ने चुना। केशव पंडित के लिए उन्हें ऐसा कलाकार चाहिए था जो चेहरे से परिपक्व और जमीन से जुड़ा लगे। अपने रोल के बारे में उन्होंने कहा ‘मैं खुशकिस्मत हूँ क्योंकि इस तरह की भूमिका बार-बार निभाने को नहीं मिलती। इसे 70 के दशक के अमिताभ बच्चन की तरह पेश किया जाएगा।‘

जी टीवी पर यह धारावाहिक प्रत्येक शनिवार रात 8.30 पर यह देखा जा सकेगा।

Show comments

क्या सलमान खान की सेहत ठीक है? वायरल वीडियो देख फैंस ने जताई चिंता

रानी पिंक सूट में शहनाज गिल ने ढाया कहर, वायरल एथनिक फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल

'रामायणम्' में सूर्पणखा बन रकुल प्रीत सिंह ने बढ़ाया क्रेज, यश ने की दमदार परफॉर्मेंस की तारीफ

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 AD' का जलवा, प्रभास ने खास पोस्ट से मनाया जश्न

बेटी शोरा संग मंच पर लौटे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शिकागो में 'नकाब' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका