• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. आलेख
  6. दर्शकों को भा रहा है ''बड़े अच्छे लगते हैं''
Written By WD

दर्शकों को भा रहा है 'बड़े अच्छे लगते हैं'

- संध्या परिहार

सोनी
सोनी टीवपर प्रसारित धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' दर्शकों को रास आ रहा है। दो बिल्कुल अलग तरह के व्यक्तित्वों का अपने परिवार की खातिर शादी के रिश्ते में बंधना और फिर उसे ईमानदारी से निभाना। एक भिन्न अंदाज में अनूठी कहानी प्रस्तुत कर रहा है यह धारावाहिक।

पात्र राम और प्रिया की मीठी नोंक-झोंक से दर्शकों में यह धारावाहिक खास हो चला है। प्रिया व राम का रहन-सहन अलग है फिर भी वे एक-दूसरे के परिवार को अपना कर चल रहे हैं।

एक तरफ राम, प्रिया के परिवार पर पैसों का कोई दबाव नहीं बनाना चाहता। हर चीज को साधारण रूप में रखकर एक अच्छे दामाद की भूमिका निभा रहा है।

वही दूसरी तरफ प्रिया एक साधारण परिवार से आई सामान्य लड़की की तरह अपने ससुराल में रहती है। दोनों (राम-प्रिया) एक दूसके के पर‍िवार का सम्मान करते हैं। बड़ों के कहने पर हर रस्मों र‍िवाज का आदर करते हैं। अपने औपचार‍िक र‍िश्ते को बड़ी सहजता से न‍िभाते आ रहे हैं।

अभी तक की स्थिति में यह सामान्य ओर छोटे उतार-चढ़ाव के साथ चला आ रहा है। इस अनोखी जोड़ी को दर्शकों का अच्छा प्रत‍िसाद म‍िल रहा है। उनकी राय भी सकारात्मक आ रही हैं ।

दर्शकों को इंतजार है कि प्रिया व राम की यह कहानी आगे और किन-किन पड़ावों से गुजरेगी और प्रिया राम के परिवार के षडयंत्रों से कैसे रुबरु होगी। दर्शकों में यह भी दिलचस्पी का विषय है कि प्रिया के पुराने रिश्ते का आगमन क्या राम के मन में खलबली मचाएगा। फिलहाल, कहानी में कसावट और प्रस्तुति में रोचकता बनी हुई है।