Hanuman Chalisa
✕

कांग्रेस का आरोप, तेलंगाना में सांप्रदायिक तनाव पैदा कर रहे हैं अमित शाह

Updated: सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (17:40 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना कांग्रेस के प्रवक्ता शुजात अली ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पर राज्य में हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का आरोप लगाया है।


अली ने भाजपा अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि जो लोग 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर चलने का दावा कर रहे हैं, दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे लोग तेलंगाना में शांतिप्रिय हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का काम कर रहे हैं। अली ने यहां एक वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र को लेकर शाह की ओर से की गई टिप्पणी पूरी तरह से आधारहीन है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष ने एक बयान में कहा था कि कांग्रेस ने केवल मस्जिदों और गिरजाघरों को ही नि:शुल्क बिजली देने का वादा किया है। तेलंगाना कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि हम मंदिरों, गिरजाघरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों समेत सभी धार्मिक स्थलों को नि:शुल्क बिजली देने जा रहे हैं।
अली ने कहा कि शाह के आरोप से यह सिद्ध होता है कि भाजपा चुनावी फायदे के लिए राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा को भी दांव पर लगाकर सांप्रदायिक तनाव पैदा कर सकती है। उन्होंने शाह को कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र पढ़ने की भी सलाह दी ताकि उन्हें वास्तविकता का पता चल सके।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख