Daily Horoscope
✕

Telangana: कांग्रेस ने 'अल्पसंख्यकों का घोषणापत्र' किया जारी, किया 4 हजार करोड़ का वादा

Updated: शुक्रवार, 10 नवंबर 2023 (10:30 IST)
Telangana Assembly Elections: कांग्रेस की तेलंगाना इकाई (Telangana unit) ने कहा है कि यदि वह 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों (assembly elections) में जीत हासिल करती है तो सत्ता में आने के 6 महीने के भीतर जाति आधारित जनगणना कराने के अलावा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए बजट को बढ़ाकर सालाना 4,000 करोड़ रुपए तक करेगी।
 
'अल्पसंख्यकों का घोषणापत्र' गुरुवार को जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि पार्टी नौकरियों, शिक्षा और सरकारी योजनाओं में अल्पसंख्यकों सहित सभी पिछड़े वर्गों के लिए उचित आरक्षण सुनिश्चित करेगी। कांग्रेस ने इसके अलावा अल्पसंख्यक वर्ग के बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को रियायती दर पर ऋण प्रदान करने के लिए प्रति वर्ष 1,000 करोड़ रुपए का प्रावधान करने का वादा किया।
 
पार्टी ने कहा कि वह 'अब्दुल कलाम तोहफा-ए-तालीम योजना' के तहत मुस्लिम, ईसाई, सिख और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के युवाओं को एम.फिल और पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने पर 5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। घोषणापत्र में इमाम, मुअज्जिन, खादिम, पादरी और ग्रंथी सहित सभी धर्मों के पुजारियों के लिए 10,000 रुपए से 12,000 रुपए का मासिक मानदेय देने की बात कही गई है।
 
पार्टी ने उर्दू माध्यम के शिक्षकों की विशेष भर्ती करने के अलावा 'तेलंगाना सिख अल्पसंख्यक वित्त निगम' स्थापित करने का वादा किया। इसके अलावा अल्पसंख्यक समुदायों के बेघर लोगों को मकान बनाने के लिए जगह और 5 लाख रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे। घोषणापत्र में कहा गया है कि अल्पसंख्यक समुदाय के नवविवाहित जोड़ों को 1.6 लाख रुपए दिए जाएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख