Daily Horoscope
✕

हरतालिका तीज के दिन क्यों बनाते हैं मिट्टी के शिवलिंग?

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 20 अगस्त 2025 (11:58 IST)
Hartalika Teej 2025: श्रावण मास में हरियाली अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष की तीज को हरियाली तीज और इसके बाद भादौ यानी भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तीज के दिन हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं व्रत रखकर माता पार्वती की पूजा और आराधना करती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार हरतालिका तीज 26 अगस्त को है।
 
क्यों बनाते हैं मिट्टी के शिवलिंग?
मां पार्वती ने भगवान शिवजी को वर रूप में प्राप्त करने के लिए वन में घोर तप किया और अंत में बालू के शिवलिंग बनाकर उनका विधिवत पूजन किया जिससे प्रसन्न होकर शिवजी ने उन्हें वर दिया। वरदान के चलते बाद में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ। माता ने जब यह व्रत किया था, तब भाद्रपद की तीज तिथि थी व हस्त नक्षत्र था।ALSO READ: हरतालिका तीज व्रत की संपूर्ण कथा | Hartalika Teej Vrat Katha
 
हरितालिका तीज के दिन सुहागन स्त्रियां कड़ा व्रत रखती हैं जिसके नियम भी कड़े रहते हैं। सौभाग्यवती स्त्रियां अपने सुहाग को अखंड बनाए रखने और अविवाहित युवतियां मन मुताबिक वर पाने के लिए हरितालिका तीज का कठिन व्रत करती हैं। हरितालिका तीज में दिन और रात में निश्‍चित समय पर पूजा होती है।
 
इस दौरान महिलाएं व्रत रखकर शिवजी और माता पार्वती की अष्ट प्रहर पूजा और आराधना करती है। हिन्दू धर्म के अनुसार दिन और रात मिलाकर 24 घंटे में आठ प्रहर होते हैं। औसतन एक प्रहर तीन घंटे या साढ़े सात घटी का होता है जिसमें दो मुहूर्त होते हैं। एक प्रहर एक घटी 24 मिनट की होती है। दिन के चार प्रहर में पूर्वाह्न, मध्याह्न, अपराह्न और सायंकाल और रात के चार प्रहर- प्रदोष, निशिथ, त्रियामा एवं उषा आते हैं।ALSO READ: हरतालिका तीज के दिन शिव पार्वती पूजा के लिए अष्ट प्रहर मुहूर्त का समय
 
कैसे बनाएं मिट्टी बालू के शिवलिंग?
  1. मिट्टी के शिवलिंग को पार्थिव शिवलिंग कहा जाता है।
  2. यह शिवलिंग मिट्टी, गऊ का गोबर, गुड़, मक्खन और भस्म मिलाकर बनाया जाता है। 
  3. इस शिवलिंग के निर्माण में इस बात का ध्यान रखें कि यह 12 अंगुल से ऊंचा नहीं हो।
  4. इससे छोटा शिवलिंग भी बनाया जा सकता है। हरतालिका तीज में छोटा शिवलिंग की बनाते हैं।
  5. बालू का शिवलिंग बनाना है तो जितनी मिट्टी ले रहे हैं उससे दोगुनी बालू लें।
  6. मिट्टी का शिवलिंग बना रहे हैं तो जितनी बालू ले रहे हैं उससे दोगुनी मिट्टी लें।
  7. अब इसमें थोड़ा गुड़ मिला लें। अब इस पेस्ट से आसानी से शिवलिंग बन जाएगा।ALSO READ: श्रावण मास की हरियाली तीज और हरतालिका तीज में क्या अंतर है?

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Dev Uthani Ekadashi 2026: देव उठनी एकादशी पर 5 या 11 कितने दीये जलाना होता है सबसे शुभ? जानें तुलसी के पास दीपक रखने का सही नियम

Khatu Shyam Birthday 2026: कैसे स्थापित हुआ खाटू श्याम जी का चमत्कारी धाम? जन्मदिन पर जानें यह अनसुनी कहानी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Dev uthani ekadashi 2026 date: देव उठनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और श्रीहरि को जगाने का शुभ मंत्र, 11 दीपक

Tulsi Vivah 2026 Date: देवउठनी एकादशी, द्वादशी या कार्तिक पूर्णिमा- कब करें तुलसी विवाह? दूर करें हर कन्फ्यूजन

सभी देखें

Dev uthani ekadasshi 2026: देवउठनी एकादशी व्रत का पारण समय क्या है?

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर कर लें ये 5 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति

Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah Katha: देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की संपूर्ण व्रत कथा, बिना इसके अधूरी है पूजा

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी का व्रत रखने के ये 10 अद्भुत फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप!

Dev Uthani Ekadashi 2026 Date: 4 शुभ योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, ये 5 उपाय करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य

अगला लेख