हरतालिका तीज के दिन शिव पार्वती पूजा के लिए अष्ट प्रहर मुहूर्त का समय
Hartalika Teej Puja Timings: श्रावण मास में हरियाली अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष की तीज को हरियाली तीज और इसके बाद भादौ यानी भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तीज के दिन हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं व्रत रखकर शिवजी और माता पार्वती की अष्ट प्रहर पूजा और आराधना करती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार हरतालिका तीज का पर्व 26 अगस्त 2025 मंगलवार को मनाया जाएगा।
तृतीया तिथि प्रारम्भ- 25 अगस्त 2025 को दोपहर 12:34 बजे।
तृतीया तिथि समाप्त- 26 अगस्त 2025 को दोपहर 01:54 बजे।
किस समय करते हैं पूजा?
पहली पूजा: सुबह 05 बजे या ब्रह्म मुहूर्त में या सुबह 11 से 12 के बीच।
दूसरी पूजा: शाम 06:36 से 07:45 के बीच।
तीसरी पूजा: रात 11:56 से 12:42 के बीच।
चौथी पूजा: रात 02:30 से 03:30 बजे के बीच।
पांचवीं पूजा: अगले दिन सुबह 05 बजे या ब्रह्म मुहूर्त में पूजा के बाद विजर्सन और पारण।
नोट: स्थानीय समयानुसार पूजा के समय में 2 से 5 मिनट का अंतर रहता है।
हिन्दू धर्म के अनुसार दिन और रात मिलाकर 24 घंटे में आठ प्रहर होते हैं। औसतन एक प्रहर तीन घंटे या साढ़े सात घटी का होता है जिसमें दो मुहूर्त होते हैं। एक प्रहर एक घटी 24 मिनट की होती है। दिन के चार प्रहर में पूर्वाह्न, मध्याह्न, अपराह्न और सायंकाल और रात के चार प्रहर- प्रदोष, निशिथ, त्रियामा एवं उषा आते हैं।