Daily Horoscope
✕

हरियाली तीज और हरतालिका तीज कब है

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (15:03 IST)
2023 Hariyali teej : हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार हरियाली तीज और हरतालिका तीज महिलाओं के खास पर्व है। श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज/ मधुश्रवा तीज मनाई जाती है। और हरतालिका तीज पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। यह दोनों तीज में लगभग एक महीने के अंतराल में पड़ती है। 
 
आइए जानते हैं हरियाली तीज और हरतालिका तीज के बारे में : 
 
हरियाली तीज : Hariyali Teej 2023
 
वर्ष 2023 में हरियाली तीज का पर्व 19 अगस्त, दिन शनिवार को मनाया जाएगा। जब अपने चारों ओर प्रकृति हरियाली की छटा बिखेरती है, तब बरसात की रिमझिम फुहारों के बीच सुहागिनों का प्रिय और पवित्र त्योहार हरियाली तीज आता है। यह त्योहार हर साल श्रावण शुक्ल तृतीया के दिन मनाया जाता है। 
 
यह भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित त्योहार है, जिसके बारे में शिव पुराण में वर्णन मिलता है कि भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने 107 जन्मों तक कठिन तप किया था, लेकिन फिर भी जब उनकी मनोकामना पूर्ण नहीं हुई और उन्होंने अपने 108वें जन्म में इसी हरियाली तीज व्रत के प्रभाव से शिव जी को प्रसन्न करने और उन्हें पाने में सफल रहीं। तब शिव जी मा‍ता पार्वती जी के व्रत से प्रसन्न हुए और उन्हें अपनी अर्धांगिनी बनाया। 
 
हरतालिका तीज : Hartalika Teej 2023
 
हरियाली और हरतालिका तीज दोनों ही माता पार्वती को समर्पित त्योहार हैं। इस वर्ष हरतालिका तीज दिन सोमवार, 18 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी। हरतालिका तीज व्रत बिना पानी ग्रहण किए किया जाता है। और इस दिन माता पार्वती के पूजन का विशेष महत्व है।

प्रतिवर्ष भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला हरतालिका व्रत के दिन महिलाएं शिव-पार्वती जी की रेत से मूर्ति बनाक उनका पूजन करके सुखी वैवाहिक जीवन और संतान प्राप्ति की कामना करती है। 
 
इस दिन शिव-पार्वती की रेत से बनी प्रतिमा का विधिवत पूजन करके और व्रत की कथा सुनने का विशेष महत्व है। पौराणिक कथा में हरतालिका तीज की उत्पत्ति और  इसके नाम का महत्व दिया गया है। हरतालिका यानी हरत व आलिका से मिलकर बना एक शब्द है, जिसका अर्थ अपहरण और सहेली है।

इस संबंध में प्राप्त कथा के अनुसार, माता पार्वती जी की सहेलियों ने उनका अपहरण करके उन्हें घने जंगल में ले गई थीं, ताकि उनकी मर्जी के विरुद्ध उनके पिता भगवान श्री विष्णु से उनका विवाह न कर दें। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: हरियाली तीज 19 अगस्त को कौन से शुभ योग-संयोग में मनेगी?

ALSO READ: Hartalika teej 2023 : हरतालिका तीज कब है, नोट करें डेट, मुहूर्त और महत्व


Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Dev Diwali 2026: देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Bhairav ​​Jayanti 2026: काल भैरव जयंती कब है?

मार्गशीर्ष माह 2026: क्यों श्रीकृष्ण को प्रिय है यह महीना? जानें इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Kartik Purnima Upay 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने का महापर्व है कार्तिक पूर्णिमा, जानें व्रत का महत्व और दीपदान के 5 चमत्कारी उपाय

सभी देखें

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

Karthigai Deepam 2026: दक्षिण भारत के इस भव्य 'महादीपोत्सव' का क्या है रहस्य? जानें शुभ मुहूर्त और तिरुवन्नामलाई पर्वत पर जलने वाली अखंड ज्योति का महत्व

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख