Daily Horoscope
✕

हरतालिका तीज पर हरगिज न करें ये 10 काम

Updated: गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (06:46 IST)
हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस साल यह 9 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं कड़ा उपवास करके रातभर जागरण करती है। आओ जानते हैं कि इस दिन कौन से 10 कार्य नहीं किए जाते हैं।
 
 
1. क्रोध नहीं करते हैं : इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को क्रोध नहीं करना चाहिए। इसीलिए महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती है ताकि उनका दिमाग ठंडा रहे।
ALSO READ: हरतालिका तीज के दिन महिलाएं करती हैं ये 9 कठिन कार्य और अपनाती हैं ये कड़े नियम
2. व्रत नहीं तोड़ा जाता : ऐसी मान्यता भी है कि इस दिन व्रती महिला जिस भी तरह का भोजन या अन्य कोई पदार्थ ग्रहण कर लिया जाता है तो अन्न की प्रकृति के अनुसार उसका अगला जन्म उस योनि में ही होता है। इसीलिए व्रत को तोड़ा नहीं जाता है।
 
3. रात में सोना है मना : इन दिन महिलाओं को रातभर जागना जरूरी होता है, क्यों आठों प्रहर पूजा भी करना होती है और यह भी मान्यता या अंधविश्वास है कि जो महिला सो जाती है उसे अजगर या मगरमच्छ की योनि प्राप्त होती है।
 
4. दूध का नहीं करते हैं सेवन : ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन महिलाएं यदि भूल से भी दूध का सेवन कर लेती है तो अगले जन्म में सर्प योनि को प्राप्त होती है। 
ALSO READ: Hartalika Teej 2021 Date: सौभाग्यवती स्त्रियों का हरतालिका तीज व्रत कब है, जानें मुहूर्त, मंत्र और महत्व
5. पति के साथ न करें झगड़ा : यह व्रत पति की दीर्घायु अथार्त लंबी उम्र के लिए रखा जाता है अत: व्रती महिलाएं इस दिन पति से किसी भी प्रकार का कलेश या झकड़ा नहीं करें। 
 
6. छोटे या बड़े-बुजुर्गों का न करें अपमान : इस दिन अपने से बड़े-बजुर्गों सहित छोटों का भी अपमान नहीं करें। इससे आपको अपने व्रत का फल नहीं मिलता है।
 
7. एक बार व्रत रख लिया तो रखना होता है जीवनभर : मान्यता है कि यदि कोई भी कुंवारी या विवाहित महिला एक बार इस व्रत को रखना प्रारंभ कर देती हैं तो उसे जीवनभर यह व्रत रखना ही होता है। बीमार होने पर दूसरी महिला या पति इस व्रत को रख सकता है। अत: यदि आप स्वस्थ हैं तो इस व्रत को किसी भी हालत में तोड़े नहीं।
 
8. कथा जरूर सुनें : विधि-विधान से पूजा के बाद के बाद कथा सुनना ना भूलें। पूजन के दौरान हरतालिका तीज की व्रत कथा का पाठ करना विशेष रूप से फलदायी मना जाता है।
 
9. मन में न लाएं खोट : व्रत करने वाली महिलाओं को अपने मन में किसी तरह का खोट नहीं लाना चाहिए अर्थात किसी के भी प्रति गलत भावना ना रखें और भूलकर भी किसी को भला बुरा न कहें। मन को निर्मल बनाकर रखें।
 
10. फल खाना भी है मना : फल खाने से अगला जीवन वानर का मिलता है। शक्कर खाने से मक्खी और जल पीने से मछली का जीवन मिलता है।

Show comments

सभी देखें

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

उत्पन्ना एकादशी 2026: 4 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

अगला लेख