sundarkand
✕

Teachers day पर शेयर करें ये 10 शानदार विचार, आपके गुरु हो जाएंगे खुश!

शिक्षक दिवस पर अपने गुरुओं को समर्पित करें ये अनमोल विचार

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (09:59 IST)
Teacher's Day Quotes
Teacher's Day Quotes : शिक्षकों के कठिन परिश्रम, समर्पण और ज्ञान को सम्मानित करने के लिए हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति आदरपूर्वक भाव व्यक्त करना होता है, जो कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। 5 सितंबर वो दिन है जब आप अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और प्‍यार का प्रदर्शन कर सकते हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं टीचर्स डे के लिए शानदार कोट्स का कलेक्शन....ALSO READ: भारत में 5 सितम्बर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस, लेकिन World Teachers Day की तारीख है 5 अक्टूबर
 
1. गुरु की ऊर्जा सूर्य-सी, अम्बर-सा विस्तार,
गुरु की गरिमा से बड़ा, नहीं कहीं आकार।
गुरु का सानिध्य ही, जग में हैं उपहार,
माटी को क्षण-क्षण गढ़े, मूरत हो तैयार।  ALSO READ: Teachers Day Special: जमुई की विज्ञान टीचर का पढ़ाने का ये यूनीक अंदाज देख रह जाएंगे हैरान
 
2.  गुरु ग्रंथन का सार है, गुरु है प्रभु का नाम,
गुरु अध्यात्म की ज्योति है, गुरु है चारों धाम। 
 
3. जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान,
जो करता है वीरों का निर्माण। 
जो बनाता है इंसान को इंसान,
ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम। 
 
4. दिया ज्ञान का भण्डार हमें
किया भविष्य के लिए तैयार हमें,
हैं आभारी उन गुरुओं के हम
जो किया कृतज्ञ अपार हमें। 
 
5. जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान
देश के उन निर्माताओं को
हम करें शत-शत प्रणाम।
6. मेरे जैसे शून्य को 'शून्य'
का ज्ञान बताया।
हर अंक के साथ 'शून्य'
जुड़ने का महत्व समझाया। 
 
7. जीने की कला सिखाते शिक्षक 
ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक
पुस्तकों के होने से कुछ नहीं होता,
अगर मेहनत से नहीं पढ़ते शिक्षक।
 
 
8. शिक्षक ईश्वर से बढ़कर होते है,
ये कबीर बतलाते है,
क्योंकि शिक्षक ही भक्तो को 
ईश्वर तक पहुंचाते हैं। 
 
9. अक्षर हमें सिखाते,
शब्द-शब्द का अर्थ बताते,
कभी प्यार से कभी डांट से
जीवन जीना हमें सिखाते। 
 
10. साक्षर हमें बनाते हैं, 
जीवन क्या है समझाते हैं, 
जब गिरते हैं हम हार कर तो साहस वही बढ़ाते हैं, 
ऐसे महान व्यक्ति ही तो शिक्षक-गुरु कहलाते हैं।
ALSO READ: भारत के टॉप 5 सरकारी स्कूल, जहाँ बिना फीस के मिलती है विश्व स्तरीय शिक्षा
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

अगला लेख