suvichar

Teachers Day Special: बिहार की खुशबू मैडम की टीचिंग स्टाइल ने मचाया भौकाल, खेल-खेल में पढ़ाया बच्चों को गुड टच बेड टच का पाठ

पेश की ऐसी मिसाल कि हर किसी की जुबान पर है, टीचर हो तो ऐसे

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (12:52 IST)
Teacher Khushboo Aanand

Teachers Day Special: एक कुम्हार कच्ची मिट्ठी को आकार देकर उसका घड़ा बनाता है वैसे ही शिक्षक भी अपने छात्रों के व्यक्तित्व को आकार देता है। इसीलिए शिक्षक की भूमिका सिर्फ किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थियों को जीवन का व्यावहारिक ज्ञान सिखाना भी है।

ऐसा ही एक उदाहरण हैं बिहार की शिक्षिका खुशबू आनंद प्रस्तुत कर रहीं हैं। खुशबू न सिर्फ अपने विद्यार्थियों को किताबों से जुड़ा ज्ञान दे रही हैं बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने के लिए भी तैयार कर रहीं हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है । ये वीडियो बिहार के बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के कठौन मध्य विद्यालय का है। यहां एक महिला शिक्षक जिनका नाम खुशबू आनंद है पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों को पढ़ा रही हैं। कक्षा में छात्र और छात्राएं मौजूद हैं और जिस विषय पर आज की क्लास खुशबू मैम ले रही हैं वो है ‘Good Touch & Bad Touch’।

खुशबू मैम का ‘Good Touch & Bad Touch’ सिखाने का तरीका है तारीफ़ के काबिल: 
बच्चों के साथ यौन शोषण की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। अमूमन इन घटनाओं को बच्चे का कोई नज़दीकी, परिचित या रिश्तेदार ही अंजाम देता है। कई बार बच्चे किसी अपरिचित के झांसे या बहकावे में आकर भी ऐसी दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं इसलिए बच्चों को इस बात के लिए जागरूक करना बहुत ज़रूरी है ।
इसी सोच के साथ खुशबू मैम ने बच्चों की ‘Good Touch & Bad Touch’ की क्लास लगाई ।

दुष्कर्म की घटनाओं से आहत थीं खुशबू: खुशबू के अनुसार वे आए दिन दुष्कर्म की घटनाओं को देख-सुन कर बहुत आहात थीं। ये घटनाएं हमारे आस-पास ही घटती हैं और आजकल के बच्चों के साथ यह समस्या कुछ अधिक हो गई है। बड़े लोग तो संभल जाते हैं, लेकिन छोटे बच्चे आसानी से गलत मानसिकता के लोगों का निशाना बन जाते हैं। इसीलिए उनके मन में विचार आया कि अपने स्कूल के बच्चों को वे गुड टच व बैड टच के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि वे सुरक्षित रह सकें। इसके बाद उन्होंने ऐसा किया। बच्चों को स्नेह भरे स्पर्श व गंदी भावना से स्पर्श के बीच में अंदर पता होना चाहिए।

लोग कर रहे खुशबू मैम के काम की तारीफ़:
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने किया खुशबू मैम का विडियो शेअर किया और
आज उसे 15 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। खुशबू का कुछ महीने पूर्व डांस करते हुए बच्चों को पढ़ाने का वीडियो भी वायरल हुआ है। खुशबू की एक छोटी बेटी है और उनके पति भी पास के विद्यालय में शिक्षक हैं।

गीतकार गुलज़ार से लेकर अधिकारी तक कर रहे हैं खुशबू की सराहना
दिल्ली के सहायक पुलिस आयुक्त वीरेंद्र पुंज ने भी खुशबू को पत्र भेजकर उनकी सराहना की है और उनसे अपेक्षा जताई है कि बिहार के अन्य विद्यालयों में वे बच्चों को विधिक ज्ञान उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाएंगी।
उनके एक अन्य विडियो पर प्रसिद्द गीतकार गुलज़ार ने भी उनके पढ़ने के तरीके की तारीफ़ की है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख