Hanuman Chalisa
✕

तमिलनाडु चुनाव: ऐतिहासिक मतदान से राजनीतिक गलियारों में हलचल, जानें क्या है रिकॉर्ड वोटिंग का कारण

Updated: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 (13:42 IST)
TamilNadu Voting : तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 84.69 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। आजादी के बाद तमिलनाडु का यह सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है। इससे पहले 2011 में राज्य में 78.29 फीसदी मतदान हुआ था। 2021 के विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु में 73.63 फीसदी वोटिंग हुई थी।
 
राज्य में मतदाताओं में सुबह से ही मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। नेताओं और अभिनेताओं के साथ ही महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 85.76 फीसदी महिलाओं और 83.57 फीसदी पुरुषों ने वोटिंग की। करूर जिले में सबसे ज्यादा 91.86 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले जबकि चेन्नई में 83.09 फीसदी वोटिंग हुई। राज्य में इस बार करीब 12 फीसदी वोटिंग ज्यादा हुई है। इसकी एक वजह SIR भी मानी जा रही है। इसके माध्यम से करीब 74 लाख वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए थे। 
 
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने डीएमके से कोलाथुर सीट से चुनाव लड़ा। यहां 85.63 फीसदी वोट डाले गए। 2021 के चुनाव में यहां 64.6 फीसदी मतदान हुआ था। भारी मतदान से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई।
 
इस चुनाव में थलपति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) की एंट्री ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि युवाओं में विजय की लोकप्रियता ने नए वोटर्स को बूथों तक खींचने का काम किया है। तमिलनाडु की राजनीति में महिलाएं हमेशा से गेमचेंजर रही हैं। महिलाओं के मतदान प्रतिशत से भी राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। बहरहाल बंपर मतदान के बाद सभी की नजरें 4 मई को आने वाले परिणामों पर सभी की नजरें हैं। 
 
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा- 1947 में देश आजाद होने के बाद से आज तक देश में इतने बड़े पैमाने पर वोटिंग कभी नहीं देखी गई। यानी ये एक ऐतिहासिक दिन था। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?