manglik dosh calculator
✕

अमेरिका ने डेडलाइन से पहले छोड़ा अफगानिस्तान, 20 साल के अमेरिकी मिशन का अंत

Updated: मंगलवार, 31 अगस्त 2021 (08:32 IST)
काबुल। अमेरिका ने तय समय से पहले ही अफगानिस्तान पूरी तरह से छोड़ दिया है। इसके साथ ही यहां 20 साल के अमेरिकी मिशन का अंत हो गया। अफगानिस्तान पर अब पूरी तरह से तालिबान का कब्जा हो गया है। 
 
अफगानिस्तान से सेना वापसी पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान जारी कर कहा कि अब अफगानिस्तान में हमारी 20 साल की सैन्य उपस्थिति समाप्त हो गई है। मैं अपने कमांडरों को अफगानिस्तान में खतरनाक जगहों पर अपनी सेवा के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।
 
उन्होंने कहा कि जैसा कि 31 अगस्त, काबुल समय की सुबह के समय में निर्धारित किया गया था और इस मिशन में और किसी सैनिक की जान नहीं गई।
 
अफगानिस्तान में मानवीय सहायता जारी रखेगा अमेरिका : अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के जरिये नहीं बल्कि स्वतंत्र संगठनों के माध्यम से लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि तालिबान पर हमारे प्रतिबंधों के कारण यह सहायता सरकार के माध्यम से नहीं बल्कि स्वतंत्र संगठनों जैसे कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और गैर सरकारी संगठनों के जरिये प्रदान की जाएगी।
 
UNSC में तालिबान पर प्रस्ताव : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने भारत की मौजूदा अध्यक्षता में सोमवार को अफगानिस्तान के हालात पर एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें मांग की गई है कि युद्ध प्रभावित देश का इस्तेमाल किसी देश को डराने या हमला करने या आतंकवादियों को पनाह देने के लिए नहीं किया जाए।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख