Govardhan puja
✕

तालिबान ने की अफगानिस्तानी अधिकारियों व सेना को हथियार सौंपने के लिए रिश्वत की पेशकश

Updated: बुधवार, 18 अगस्त 2021 (19:20 IST)
वॉशिंगटन। आतंकवादी संगठन तालिबान ने 2020 में अफगानिस्तानी अधिकारियों और सैन्य अधिकारियों को आत्मसमर्पण करने या अपने हथियार सौंपने के लिए रिश्वत की पेशकश की थी। 'वॉशिंगटन पोस्ट' ने अपने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि देश के अधिकारियों के मुताबिक 2020 की शुरुआत में युद्धविराम के रूप में पेश किए गए प्रस्तावों के तहत तालिबान पैसे की पेशकश कर रहा था ताकि अफगानिस्तानी सैनिक आत्मसमर्पण कर दें या अपने हथियार सौंप दें।

ALSO READ: व्हाइट हाउस के बाहर अफगानी नागरिकों का प्रदर्शन, बाइडन पर धोखा देने का आरोप
 
इसके बाद अगले डेढ़ साल के दौरान तालिबान ने जिलों और प्रांतीय राजधानियों के स्तर तक सुरक्षा बलों के साथ बैठकें की जिससे अफगानिस्तानी बलों द्वारा आत्मसमर्पण की एक श्रृंखला शुरू हुई। एक अफगान विशेष सेवा अधिकारी ने समाचार आउटलेट को बताया कि कुछ लोगों ने सिर्फ पैसे के लिए और कुछ अन्य ने इस आशंका में कि आतंकवादी अमेरिका की वापसी के मद्देनजर सत्ता पर कब्जा कर लेंगे, उनका साथ दिया।

ALSO READ: अमेरिका का ऐलान, 48 घंटों के अफगानिस्तान में सैनिकों की संख्‍या बढ़ाकर 6000 करेगा
 
गौरतलब है कि तालिबान ने रविवार को काबुल पर कब्जा कर लिया जिसके बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने इस्तीफे की घोषणा की और देश छोड़ दिया। गनी ने कहा कि उन्होंने हिंसा को रोकने के लिए यह निर्णय लिया, क्योंकि आतंकवादी राजधानी पर हमला करने के लिए तैयार थे।(वार्ता)

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

अगला लेख