kalsarpa dosh calculator
✕

काबुल हवाई अड्डा कब खुलेगा, यह स्पष्ट नहीं है : कतर

Updated: शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (00:20 IST)
काबुल। कतर के एक शीर्ष राजनयिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि विशेषज्ञ काबुल हवाई अड्डे को खोलने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन चेतावनी दी कि यह स्पष्ट नहीं है कि विमानों की आवाजाही कब शुरू होगी। अफगानिस्तान में कई लोग अब भी देश छोड़ने के लिए व्यग्र हैं।

तालिबान ने लोगों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास किया है और वे महिलाओं एवं लड़कियों को स्कूलों में पढ़ने तथा लोगों की स्वतंत्र आवाजाही जैसे भरोसे दिला रहे हैं। लेकिन काफी लोगों को इस पर संदेह है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने नए शासकों के साथ संपर्क रखने पर जोर दिया है ताकि उनके वादों को परखा जा सके।

देश से बाहर निकलने का बड़ा मार्ग काबुल हवाई अड्डा अब तालिबान के हाथों में है और बंद है। कतर के विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी ने आज चेतावनी दी कि अभी स्पष्ट संकेत नहीं है कि यह कब खुलेगा।
ALSO READ: US army ने काबुल छोड़ा, कई अमेरिकी और अफगान छूटे
अल थानी ने दोहा में कहा, हमें उम्मीद है कि हम जल्द से जल्द इसका संचालन कर सकेंगे। हम अब भी लोगों को बाहर निकालने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं, हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और तालिबान के संपर्क में हैं ताकि हवाई अड्डे के संचालन में खामियों और खतरे को पहचान सकें।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, अमित शाह ने बताया किसका होगा मुख्यमंत्री

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने सपा को बताई उसकी हैसियत, राजभर का अखिलेश पर निशाना

अगला लेख